{"_id":"649f10f67cb6eca654058d0b","slug":"government-medicines-found-in-betel-leaf-seized-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-225385-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पान की गुमटी में मिली सरकारी दवाएं, जब्त की गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पान की गुमटी में मिली सरकारी दवाएं, जब्त की गईं
विज्ञापन
- एएनएम को बांटने को दी गई थी दवांए, मिलीभगत से बेचे जाने की आशंका
- उरुवा पुलिस दवाओं को ले गई, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी बोलें, कराई जाएगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
धुरियापार (गोरखपुर)। गर्भवतियों को स्वस्थ रखने के लिए बांटी जाने वाली सरकारी दवाएं पान की गुमटी में मिलीं हैं। उरुवा इलाके के बेलासपुर कस्बा के पास के पान की गुमटी से बरामद एक गत्ता दवाएं पुलिस साथ ले गई और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एएनएम को दवाएं बांटने के लिए दी गई थी, उसी ने दुकान पर रखवा दी थी। यह महज बचने को दिया गया बयान है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है, इसकी जांच फिलहाल पुलिस कर रही है। उधर, पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर को भी दवाओं की जांच के लिए सूचना दे दी है।
जानकारी के मुताबिक, उरुवा थानेदार अरविंद कुमार सिंह फोर्स के साथ शुक्रवार को भ्रमण पर थे। इस बीच एक दुकान में सरकारी दवा बेचे जाने की सूचना मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और जांच की तो एक गत्ता दवा मिली, जिसे बरामद कर लिया गया। इसकी जानकारी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को दी गई तो उन्होंने दवाओं के सरकारी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि एएनएम को दवाएं बांटने के लिए दी गई थी। अब दवाओं को पान की गुमटी में क्यों रखा गया है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, दुकानदार ने बताया कि पीएचसी उरुवा की एक एएनएम ने एक सप्ताह पूर्व इस दवा को रखा था।
....
किसी दुकान पर सरकारी दवा रखना गलत है। यह गंभीर मामला है, इसकी जांच कर संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. जेपी तिवारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी
सरकारी दवाएं पान की गुमटी से मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना दे दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अरविंद कुमार सिंह, एसओ उरुवा