फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Government Health Center pharmacist Hassan (35) died in a road accident

पान की पीक थूकने को खोला कार का दरवाजा, टकराकर गिरे बाइक सवार की मौत

Thu, 16 Jan 2020 09:09 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, कैपियरगंज (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, कैपियरगंज (गोरखपुर)। Published by: विजय जैन Updated Thu, 16 Jan 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Government Health Center pharmacist Hassan (35) died in a road accident
सड़क हादसे में मारे गए फार्मासिस्ट हसन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर रावतगंज के पास सड़क हादसे में सरकारी हेल्थ सेंटर के फार्मासिस्ट हसन (35) की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा गांव का ही सत्यम सिंह  (22) घायल हो गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सत्यम को उपचार के लिए भर्ती कराया है। हादसे की वजह एक बोलेरो चालक बताया जा रहा है। घायल के मुताबिक बोलेरो चालक ने पान की पीक थूकने के लिए दरवाजा खोला जिससे टकराने की वजह हादसा हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बरगदही निवासी हसन दीवान बाजार स्थित सरकारी हेल्थ सेंटर पर फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को गांव के सत्यम सिंह के साथ बाइक से वह दीवान बाजार से गांव लौट रहे थे। रावतगंज के पास आगे चल रहे एक बोलेरो चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया जिससे बाइक टकरा गई और दोनों गिर गए। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। पुलिस आसपास कैमरों की तलाश कर रही ताकि बोलेरो चालक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed