फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Govardhan Puja was celebrated with great pomp in Gorkhapar, the puja lasted for two days.

Gorakhpur News:धूमधाम से मना मना गोवर्धन पूजा, महिलाओं ने गाए मंगल गीत- इस खास रिश्ते का है प्रतीक

Mon, 04 Nov 2024 10:59 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 10:59 AM IST
सार

गोवर्धन पूजा: शहर के हट्ठी माता मंदिर परिसर में महिलाओं ने व्रत रह कर गाय के गोबर से गोधन-गोधनी के साथ ही सूर्य, चंद्रमा, गौ माता इत्यादि की आकृति बनाई व उनको तिलक लगाया। घर में कई प्रकार के व्यंजन बनाकर चढ़ाया व विधि पूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। गोधन को कूट कर इसे छलांग लगाकर पार करने की परंपरा भी निभाई।

विज्ञापन
Govardhan Puja was celebrated with great pomp in Gorkhapar, the puja lasted for two days.
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

शहर में महिलाओं ने दो दिन गोवर्धन पूजा की। शनिवार को गोवर्धन पूजा की गई थी। रविवार को भी शहर में विभिन्न जगहों पर महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए गोवर्धन पूजा धूमधाम से की। रविवार को भाई दूज भी मनाया गया।

विज्ञापन


शहर के हट्ठी माता मंदिर परिसर में महिलाओं ने व्रत रह कर गाय के गोबर से गोधन-गोधनी के साथ ही सूर्य, चंद्रमा, गौ माता इत्यादि की आकृति बनाई व उनको तिलक लगाया। घर में कई प्रकार के व्यंजन बनाकर चढ़ाया व विधि पूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं।
विज्ञापन


गोधन को कूट कर इसे छलांग लगाकर पार करने की परंपरा भी निभाई। अन्नकूट का प्रसाद लोगों में वितरित किया गया। मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई। भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर कलावा बांधा व लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनके प्रति प्रेम को दर्शाया। भाई-बहन ने एक साथ भोजन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed