{"_id":"6553d49ea03f0ea5ff00fa4d","slug":"govardhan-puja-performed-with-devotion-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-368430-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: श्रद्धा पूर्वक की गई गोवर्धन पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: श्रद्धा पूर्वक की गई गोवर्धन पूजा
Wed, 15 Nov 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीपोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को अन्नकूट व गोवर्धन पूजा भक्तिभाव से की गई। पूजन-अर्चन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के नैवेद्य (भोग) में नित्य के नियमित पदार्थ समेत अनेक प्रकार ेंके व्यंजनों का अर्पण किया। गोबर से गोवर्धन पर्वत को मानवाकार बनाकर उसकी पूजा की गई। पूजन के बाद परिक्रमा की गई। गायों की भी पूजा की गई। पंडित बृजेश पांडेय ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के पहले इस दिन इंद्र की पूजा की जाती थी, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन गोवर्धन की पूजा आरंभ करवाई थी। संवाद
विज्ञापन