{"_id":"67a908f56b2f90f6140d9611","slug":"gorkahpur-news-youth-beat-up-woman-accused-of-snatching-mangalsutra-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-835907-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवकों ने महिला को पीटा, मंगलसूत्र छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवकों ने महिला को पीटा, मंगलसूत्र छीनने का आरोप
विज्ञापन
सिकरीगंज का मामला, पीड़ित ने दी तहरीर
कुईं बाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी बुजुर्ग में एक महिला ने बाइक से आए तीन युवकों पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के पिता ने सिकरीगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, सिकरीगंज इलाके के बनकटी बुजुर्ग निवासी रामनरायन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को बांस काट रहा था। साथ में बेटी रमावती भी मौजूद थी। इसी बीच गांव के ही प्रदीप, दिलीप व अभिषेक बाइक से आए और बांस काटने से मना करते हुए अपशब्द बोलने लगे। लड़की ने विरोध किया तो उससे मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने के दौरान लड़की का मंगलसूत्र छीनकर धमकी देते हुए भाग गए। इस संबंध में थाना प्रभारी सिकरीगंज कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।