फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakshanagari's tallest multi-storey building will be built in Kushamhi Enclave

Gorakhpur News: कुशम्ही एन्क्लेव में बनेगी गोरक्षनगरी की सबसे ऊंची बहुमंजिली इमारत

Tue, 16 Jul 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 16 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakshanagari's tallest multi-storey building will be built in Kushamhi Enclave
लच्छीपुर में करीब पांच एकड़ में प्रस्तावित है हाउसिंग योजना
विज्ञापन

25 जुलाई को प्रस्तावित जीडीए बोर्ड से सैद्धांतिक सहमति लेने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) लच्छीपुर में महत्वाकांक्षी ग्रुप हाउसिंग योजना ‘कुशम्ही एन्क्लेव’ की जल्द लांचिंग करेगा। कुशम्ही एन्क्लेव गोरक्षनगरी की सबसे ऊंची बहुमंजिली इमारत होगी। 25 जुलाई को प्रस्तावित जीडीए बोर्ड की बैठक से इस परियोजना को सैद्धांतिक सहमति के लिए रखा जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष परियोजना का प्रस्तुतिकरण पहले ही दे चुके हैं।

गोरखनाथ से आगे सोनौली रोड पर लच्छीपुर में करीब पांच एकड़ जमीन पर जीडीए इस परियोजना को लांच कर रहा है। 2000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बेसमेंट, स्टिल्ट के साथ 17 मंजिला तीन टॉवर बनेंगे। इन टॉवर में 386 की संख्या में थ्री बीएचके के फ्लैट बनाए जाएंगे। ये फ्लैट टाइप ए और टाइप बी श्रेणी के होंगे। फ्लैट मालिक और गेस्ट समेत 596 चार पहिया गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पार्क, स्वीमिंग पूल, सामुदायिक भवन, किड्स प्ले एरिया, कामर्शियल स्पेस भी उपलब्ध होगा। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए एसटीपी और गारबेज कलेक्शन प्वाइंट का प्रावधान रहेगा। एक फ्लैट की संभावित कीमत 90 लाख से 1.10 करोड़ रुपये होगी। गोरखनाथ क्षेत्र के लच्छीपुर स्थित ललितापुरम कॉलोनी के पास अदालत में लंबित इस भूमि पर 18 मार्च को प्राधिकरण के पक्ष में निर्णय आया था, जिसके बाद अतिक्रमण हटाकर प्राधिकरण ने कब्जा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 14 मंजिला है हाई राइजिंग बिल्डिंग
जीडीए के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक प्राधिकरण द्वारा बनाए गए हाई राइजिंग बिल्डिंग 14 मंजिला है। इसकी ऊंचाई 45 मीटर तक है, लेकिन लच्छीपुर का कुशम्ही एन्क्लेव 54 मीटर ऊंचा होगा। प्रस्तावित भूमि का मृदा परीक्षण कराने के साथ स्ट्रक्चरल डिजाइन और ड्राइंग तैयार कराई जा चुकी है।

गोरखपुर की सर्वाधिक ऊंची बहुमंजिली आवासीय इमारत कुशम्ही एन्क्लेव में होगी। जीडीए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर इस परियोजना के लिए स्वीकृति ली जाएगी। इसके निर्माण से 2.80 लाख कार्य दिवस का सृजन होगा।
- आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed