{"_id":"6488bee4018a9a8b240ea0d4","slug":"gorakhpurs-merit-shines-in-neet-an-atmosphere-of-celebration-in-homes-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-206636-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नीट में चमकी गोरखपुर की मेधा...घरों में जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नीट में चमकी गोरखपुर की मेधा...घरों में जश्न का माहौल
विज्ञापन
नीट में चमकी गोरखपुर की मेधा...घरों में जश्न का माहौल
- कौड़ीराम के अंबरीश ने 650 अंक तथा आरपीएम एकेडमी की सौम्या ने 640 अंक हासिल कर बढ़ाया मान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स, राजकीय और निजी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का परिणाम मंगलवार की देर शाम घोषित हो गया। शहर के मेधावियों ने अच्छे अंक लाकर अपनी मेधा का परिचय दिया है। उनके घरों में जश्न का माहौल है। रिश्तेदारों और शुभचिंतकों द्वारा मोबाइल पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
कौड़ीराम के चांडी गांव निवासी शिक्षक अरविंद राय के पुत्र अंबरीश राय ने 720 में 650 अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। कौड़ीराम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रहे स्व. रामपलट शर्मा के पौत्र अंबरीश का बचपन से डॉक्टर बनने का सपना था। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत बताया कि वे सर्जन बनना चाहते हैं। ग्रामीण इलाके में रहने वालों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है। उनकी सेवा करना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि तीन बार 500 से 600 रैंक में स्थान आया पर तैयारी नहीं छोड़ी। इस बार पांचवें प्रयास में सफलता मिली है। अंबरीश ने कक्षा 10 वीं में 10 सीजीपीए और 12 वीं में 77 प्रतिशत अंक केंद्रीय विद्यालय, एयरफोर्स से पढ़कर हासिल किया है। वहीं, आरपीएम एकेडमी की सौम्या उपाध्याय ने 640 अंक और विकास निषाद ने 625 और मोहम्मद शाहिल ने 624 अंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। इन सभी मेधावियों को अच्छे मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलने की उम्मीद है।