फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Zoo: Bird lovers enjoyed nature trail and bird watching with students on World Wetland Day

गोरखपुर जू: विश्व आद्र भूमि दिवस पर छात्रों संग पक्षी प्रेमियों ने लिया नेचर ट्रेल एवं बर्ड वॉचिंग का आनंद

Fri, 02 Feb 2024 11:51 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: रोहित सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 11:51 PM IST
सार

गोरखपुर चिड़ियाघर में विश्व आद्रभूमि दिवस के मौके पर नेचर ट्रेल एवं बर्ड वॉचिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। उन्होंने प्राणी उद्यान के भ्रमण के साथ ही, परिसर में स्थित वेटलैंड में नेचर ट्रेल एवं बर्ड वॉचिंग का आनंद भी उठाया।
 

विज्ञापन
Gorakhpur Zoo: Bird lovers enjoyed nature trail and bird watching with students on World Wetland Day
चिड़ियाघर के वेटलैंड में विश्व आद्र भूमि दिवस के मौके पर बर्ड वॉचिंग सिखाते डॉ योगेश प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व आद्रभूमि( वेटलैंड) दिवस पर गोरखपुर चिड़ियाघर में नेचर ट्रेल एवं बर्ड वॉचिंग का आनंद उठाने काफी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं पहुंचे। उन्होंने प्राणी उद्यान के भ्रमण के साथ ही, परिसर में स्थित वेटलैंड में नेचर ट्रेल एवं बर्ड वॉचिंग का आनंद भी उठाया। अप्रत्याशित रूप से आयोजित हुए क्विज में सवालों के जवाब दिए। बदले में प्रमाण पत्र भी हासिल किए।

विज्ञापन


विश्व आद्रभूमि पर नेचर ट्रेल एवं बर्ड वॉचिंग, शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान, गोरखपुर वन विभाग, हेरिटेज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित था। गोरखपुर वन प्रभाग से आए उप प्रभागीय वनाधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विश्व वेटलैंड्स दिवस 2024 की विषयवस्तु ‘आर्द्रभूमि व मानव कल्याण’अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने छात्रों से अपील किया कि वे वेटलैंड और नदियों के जल को स्वच्छ एवं प्रदूषित होने से बचाएं।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि वेटलैंड सर्वाधिक उपयोगी पारिस्थितिकी तंत्र होने के साथ ही विभिन्न खाद्य पदार्थों, व्यापार के लिए सामग्री व ईको पर्यटन सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय समुदाय को रोजगार उपलब्ध कराते हैं। छात्रों को राज्य पक्षी सारस, राज्य जलीय जीव डॉल्फिन, राज्य पशु बारहसिंगा और प्रवासीय पक्षियों के बारे में अवगत कराया। कहा कि वेटलैंड ऐसे पशुओं एवं पक्षियों के वास स्थल हैं जिनकी सुरक्षा सभी को करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका गोरखपुर रत्न से सम्मानित डॉ अनिता अग्रवाल ने सभी को प्रकृति एवं वेटलैंड की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। आखिर में महान संत कबीर दास की लिखी पक्तियां पढ़,‘डाली छेड़ूँ न पत्ता छेड़ूँ, न कोई जीव सताऊँ। पात-पात में प्रभु बसत है, वही को सीस नवाऊं।।’संबोधन खत्म किया।

अपील किया कि संपूर्ण समाज का उत्तरदायित्व है कि अपनी आवश्यकताएं सीमित रखते हुए पर्यावरण के अनुकूल दिनचर्या बना कर वेटलैंड्स को सुरक्षित रखने में योगदान दें। रेंजर ज्ञानेंद्र राय, गौरव कुमार वर्मा, दिनेश चौरसिया, रोहित सिंह, डॉ रवि यादव, अल्पाइन से अमृता राव, गोरखपुर बर्ड सोसाइटी से अमर ज्वॉय सिंह, वी फॉर एनिमल से नीतिन अग्रवाल, ईश्वर प्रिटर्स के राबिन समेत काफी संख्या में पक्षी प्रेमी भी उपस्थित रहे।


ये पक्षी दिखाई दिए
डब्ल्यूआईआई की पक्षी विशेषज्ञ आशिका ने बताया कि प्राणी उद्यान के वेटलैंड में किंगफिशर, जकाना, गेडवॉल, नॉर्थर्न पिनटेल, फेरुजिनस डक, लेसर व्हिस्लिंग डक, यूरेशियन कूट या कामनकूट और लिटिल ग्रेब, स्पॉट बिल्ड डक, चील, नाइट हैरॉन, लेसर कार्मोरेंट, कैटल इग्रीट दिखीं। उन्होंने छात्रों को उनकी पहचान के तरीके के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed