फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur women attack Case Paint polisher youth arrested He was upset because his girlfriend cheated on him

इश्क में बेवफाई: 'उन्हें दर्द से तड़पता देख अच्छा लगता है...' धोखा मिलने से खफा प्रेमी महिलाओं संग करता ये काम

Mon, 18 Nov 2024 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Nov 2024 11:42 AM IST
सार

महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाले सिरफिरे युवक को गोरखपुर की झंगहा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की झंगहा के राजधानी टोला मंगलपुर का रहने वाला है। पुलिस पांच माह से आरोपी का पता लगा रही थी, सीडीआर और सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान हुई है। 

विज्ञापन
Gorakhpur women attack Case Paint polisher youth arrested He was upset because his girlfriend cheated on him
Gorakhpur women attack Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के झंगहा इलाके में शातिराना अंदाज में महिलाओं पर हमले का राजफाश हुआ, तो मामला जानकर हर कोई हैरत में है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी अजय निषाद को उसकी पहली प्रेमिका ने धोखा दिया तो वह महिलाओं के प्रति नफरत रखने लगा। उसकी इस हीन भावना की शिकार पांच महिलाएं हुईं, जिनका कोई कसूर नहीं था।
विज्ञापन


आरोपी अजय निषाद (20) ने पुलिस को बताया कि उसे महिलाओं को दर्द से तड़पता देखना अच्छा लगता है। उसने बताया कि पहली प्रेमिका ने धोखे से वर्ष 2022 में उसके ऊपर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया था। छह माह तक वह जेल में बंद रहा। छूटने के बाद पहली बार चोरी करते समय महिला के सिर पर वार किया था। उसे खून से लथपथ देखकर बहुत सुकून मिला।
विज्ञापन


उसने बताया कि सुनसान जगहों पर रात के समय ऐसे घर में घुसता था, जिसमें बाहर से ही कोई महिला सोई दिख जाती थी। इसके बाद वहां रखे डंडे या किसी हथियार से महिला के चेहरे व सिर को कूंच देता था। इससे आत्मसंतुष्टि मिलती थी। अजय ने गांव में स्थित एक स्कूल से हाईस्कूल तक की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अंग्रेजी में भी अच्छी तरह बातचीत करता है। राजधानी टोला मंगलपुर निवासी अजय के शातिराना अंदाज से पुलिस पांच माह तक परेशान रही। वह एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर बार-बार पुलिस को चुनौती देता रहा। 

घटनास्थल पर पुलिस पहुंचती थी, तो वहां कोई साक्ष्य भी नहीं मिलता था। लेकिन हमले के तरीके से पुलिस यह समझ गई थी कि घटना को कोई एक व्यक्ति ही अंजाम दे रहा है। वहीं अजय हर घटना के बाद सूरत निकल जाता था। सूरत में वह पेंट पालिश का काम करता था। जुलाई और अगस्त माह में तीन घटनाओं को अंजाम देने के बाद तीन माह तक सूरत में ही था। नवंबर में त्योहार के समय वह घर आया तो दो और घटनाओं को अंजाम दिया।

नवंबर की घटना में फंस गया आरोपी
पहली घटना 30 जुलाई को झंगहा के सहसड़ाव गांव में आरोपी ने अंजाम दिया। यहां सीसीटीवी कैमरे में पीछे से वह दिखा था, लेकिन पुलिस उसकी पहचान नहीं करा पाई। इसके बाद रूक-रूक कर आरोपी घटनाओं को झंगहा इलाके के गांवों में अंजाम देने लगा। आखिरी घटना 13 नवंबर की रात हुई, जब अजय ने अपने ही गांव राजधानी मंगलपुर में शांति सिंह (25) के चेहरे पर हमला कर दिया। शांति सिंह के सिर पर 12 टांके लगे थे। इस घटना में सीसीटीवी कैमरे में अजय दिख गया। इसके बाद पुलिस ने 50 नंबरों की सीडीआर और 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तीन घटनाओं में अजय की लोकेशन घटनास्थल पर मिली।
 

महिलाओं पर हमला करने वाला गिरफ्तार
महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाले सिरफिरे युवक को गोरखपुर की झंगहा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान झंगहा के राजधानी टोला मंगलपुर निवासी अजय निषाद (20) पुत्र स्वामीनाथ के रूप में हुई। अजय पांच माह में पांच महिलाओं पर रात के अंधेरे में सोते समय चेहरे और सिर पर जानलेवा हमला कर चुका है, जिसमें एक महिला की मौत हो चुकी है।

 

प्रेमिका ने दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस
इसके बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल था। पुलिस पांच माह से आरोपी का पता लगा रही थी, सीडीआर और सीसीटीवी कैमरे की मदद से अजय की पहचान हुई है। पुलिस लाइंस में रविवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने महिलाओं पर हुए पांच घटनाओं का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि इसके लिए एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ अनुराग सिंह के नेतृत्व में टीमें लगाई गई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2022 में आरोपी पर महिला मित्र ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, जिसमें वह जेल गया था।


 

इसके बाद से वह महिलाओं से नफरत करने लगा। जेल से छूटने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देते समय पहली बार 30 जुलाई को झंगहा के सहसड़ाव गांव में एक महिला के सिर और चेहरे पर हमला किया था। इसके बाद उसे महिलाओं को मारकर खून देखना अच्छा लगने लगा। इसके पांच माह में पांच घटनाओं को आरोपी ने अंजाम दिया। आरोपी सूरत में पेंट पालिश का काम भी करता है। घटना के बाद वह सूरत निकल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed