फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur will now be identified by cleanliness, not by dirt and disease

Gorakhpur News: गंदगी और बीमारी से नहीं, अब स्वच्छता से होगी गोरखपुर की पहचान

Wed, 30 Apr 2025 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur will now be identified by cleanliness, not by dirt and disease
- स्वच्छता के लिए सॉलिड और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के नए मॉडल प्रस्तुत कर रहा गोरखपुर
विज्ञापन



गोरखपुर। गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी ने कहा कि पहले सड़क और नालियों में कूड़ा फेंक देने के कारण जलनिकासी नहीं हो पाती थी। इससे गंदगी पसरी रहती थी। गंदगी से मच्छर पनपते थे। इंसेफेलाइटिस, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां होती थीं। जब मच्छर और बीमारी बढ़ेगी तो माफिया भी पनपेंगे। 2017 के पूर्व गंदगी, मच्छर, बीमारी और माफिया गोरखपुर की पहचान से जुड़ गए थे। जबकि आज का गोरखपुर स्मार्ट सिटी के रूप में स्वच्छता के लिए सॉलिड और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के नए मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। स्वच्छता से ही अब गोरखपुर की पहचान होगी।
सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 1977-78 से लेकर चार दशकों में 50 हजार मासूमों की मौत इंसेफेलाइटिस का चलते हुई थी। 2017 में प्रदेश में बनी डबल इंजन सरकार के प्रयासों आज इंसेफेलाइटिस पूरी तरह नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में वेस्ट मैनेजमेंट के बेहतरीन काम हो रहे हैं। यहां कंस्ट्रक्शन वेस्ट से टाइल्स बन रहा है। सुथनी में 500 टन प्रतिदिन की क्षमता का वेस्ट टू चारकोल प्लांट लग रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में चरगांवा में 200 टन प्रतिदिन की क्षमता का गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन बना है। यहां 40 वार्डों का कूड़ा निस्तारित होगा। इसी तरह का गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन लालडिग्गी में भी बनाया गया है। गोरखपुर में प्राकृतिक विधि से जलशोधन का भी नया मॉडल खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि पहले एक बरसात में ही शहर जलमग्न हो जाता था। गंदगी, मच्छर का अंबार लगने लगता था। अब शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने की कार्ययोजना पूर्ण हो रही है। इसके लिए गोड़धोइया ना परियोजना जल्द ही पूरी हो जाएगी। इससे शहर को जलभराव से मुक्ति मिलेगी। लोगों को आवागमन की सुगमता होगी और उन्हें स्वच्छ-सुंदर वातावरण मिलेगा।

-
बदल चुका है गोरखपुर
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के विकास में चौड़ी सड़कों, ड्रेनेज सिस्टम, एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, खाद कारखाना और रामगढ़ताल से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज गोरखपुर बदल चुका है। यहां जो लोग भी आते हैं, इसके विकास को देखकर अभिभूत हो जाते हैं। आज का गोरखपुर नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का नया गोरखपुर है।
--
हैलोजन से की सपा की तुलना
सीएम योगी ने कहा कि नेट जीरो का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में हैलोजन की जगह एलईडी का इस्तेमाल किया है। इससे बिजली की बचत के साथ कार्बन उत्सर्जन रोकने में भी मदद मिली है। उन्होंने चुटकी लेते हुए पूर्व में प्रयुक्त होते रहे हैलोजन की तुलना समाजवादी पार्टी में होने वाली बिजली आपूर्ति से की। कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा सरकार में जैसे बिजली आकर चली जाती थी। वैसे ही पुराने हैलोजन जलते-जलते अचानक बुझ जाते थे।
--

सीएम ने देखी जीटीएस की सारी व्यवस्था

मंचीय कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (जीटीएस) का फीता काटकर और शिलापट्ट का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इसके बाद भ्रमण कर इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली और लाइव डेमो देखा। इस अवसर पर 15 सफाईकर्मियों को सम्मानित करने के साथ ही डूडा के स्टाल का अवलोकन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन कराया। मंच पर आने से पूर्व उन्होंने स्वच्छता वाहनों को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंच पर आने के बाद मुख्यमंत्री ने सफाई मित्र कल्याण कोष से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक मृतक सफाई मित्र की आश्रित को सौंपा और कर वसूली में उत्कृष्ट कार्य हेतु नगर निगम के कार्मिकों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।


-

सीएम के मार्गदर्शन में रोल मॉडल बन रहा गोरखपुर
लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और मार्गदर्शन में गोरखपुर नगर निगम रोल मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। बताया कि सीएम के मार्गदर्शन में प्रदेश के पहले अर्बन फ्लड सेल का निर्माण गोरखपुर में हो रहा है। साथ ही गोरखपुर नगर निगम ने पहली बार तीन डिजिट में (110 करोड़ रुपये) कर संग्रह किया है। इस अवसर पर मंच पर विधायक फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, नगर निगम के उप सभापति धर्मदेव चौहान, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, सत्या पांडेय, चरगांवा की ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, स्थानीय पार्षद सरोज पासवान आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed