{"_id":"5e062c568ebc3e880968fb7e","slug":"gorakhpur-wether-latest-news-cold-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में धूप निकलने पर भी रही गलन, तीन दिन तक और सताएगी कंपकंपाती ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में धूप निकलने पर भी रही गलन, तीन दिन तक और सताएगी कंपकंपाती ठंड
Fri, 27 Dec 2019 09:38 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 27 Dec 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में मौसम साफ नजर आया।
- फोटो : अमर उजाला
भले ही शुक्रवार को सुबह से सूरज निकल आया था, लेकिन पूरे दिन गलन बनी रही। अधिकतम तापमान मात्र 14 डिग्री ही चढ़ सका। सामान्य से करीब 10 डिग्री कम तापमान होने की वजह से पूरे दिन कंपकंपी छूटती रही। अगले तीन दिन तक इस ठंड से राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है।
बृहस्पतिवार को पूरे दिन चली कड़कड़ाती ठंड से परेशान लोगों को शुक्रवार सुबह सूरज निकलने से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पछुवा हवा चलने से पूरे दिन कंपकंपी छूटती रही। दरअसल गोरखपुर के ऊपरी वातावरण में ठंडी हवाओं का सिस्टम बना हुआ है। इसके साथ ही हिमालयी क्षेत्रों से चल रही बर्फीली हवाएं और करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चलने की वजह से
गोरखपुर में ठंड बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अभी यह स्थिति कम से कम अगले तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है। दिन ही नहीं रात का तापमान भी सामान्य से काफी कम रहेगा। दिन का तापमान 16 डिग्री से नीचे और रात का तापमान आठ डिग्री से नीचे बना रहेगा।
विज्ञापन
लगातार आठवें दिन चली शीतलहर
दिसंबर में लगातार कई दिनों तक शीतलहर का रिकार्ड भी टूटने वाला है। शुक्रवार को लगातार आठवें दिन शीतलहर चली। इसके पहले 2016 में दिसंबर लगातार सात दिन शीतलहर चली। आने वाले तीन चार दिन अभी शीतलहर की संभावना बनी हुई है।