{"_id":"60b2561e29d09539926f045f","slug":"gorakhpur-weather-will-be-clear-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आज साफ रहेगा मौसम, निकलेगा सूरज, चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: आज साफ रहेगा मौसम, निकलेगा सूरज, चढ़ेगा पारा
Sun, 30 May 2021 02:23 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 30 May 2021 02:23 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर पर सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ, दो और तीन जून को बूंदाबांदी की संभावना
विज्ञापन
मौसम समाचार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यास तूफान का असर रविवार को कुछ हद तक खत्म हो जाएगा। बिहार में बने सिस्टम की वजह से गोरखपुर समेत कुछ इलाकों में हल्के बादल छाएंगे, लेकिन सामान्य तौर पर आकाश साफ रहेगा और सूरज भी चमक बिखेरेगा। लेकिन तीन दिन बाद फिर से गोरखपुर एवं आसपास का मौसम बदलेगा। दो एवं तीन जून को गोरखपुर के ऊपर बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी भी सकती है।
विज्ञापन
शनिवार को भी यास तूफान की वजह से गोरखपुर के ऊपर बादल छाए रहे। सुबह के वक्त तो झमाझम बारिश हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम थोड़ा साफ हुआ। सुबह से शाम तक बादलों का आना जाना लगा रहा। दोपहर बाद बारिश भी तकरीबन थम गई।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम 5:30 बजे से शनिवार शाम 5:30 बजे तक करीब 41 मिलीमीटर बारिश हुई, जिसमें अधिकांश बारिश शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार सुबह तक ही हुई। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि रविवार को कुछ हद तक यास तूफान का असर खत्म हो जाएगा। हालांकि बिहार में बने सिस्टम की वजह से गोरखपुर के ऊपर हल्के बादल छा सकते हैं। कुछ बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन दिन में सूरज भी निकलेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं जम्मू कश्मीर के ऊपर 30 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके दो जून तक गोरखपुर के ऊपर पहुंचने की संभावना है। इसका असर तीन जून को भी रहेगा। यानी गोरखपुर में दो और तीन जून को फिर से बारिश हो सकती है।