{"_id":"64967d751156305355067266","slug":"gorakhpur-weather-pleasant-there-may-be-drizzle-till-evening-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर का मौसम हुआ सुहाना, शाम तक हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर का मौसम हुआ सुहाना, शाम तक हो सकती है बूंदाबांदी
Sat, 24 Jun 2023 10:51 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:51 AM IST
सार
गोरखपुर में पिछले कुछ दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री की गिरावट आने से लोगों को थोड़ी सी राहत रही। शाम को ठंडी हवाओं से भी लोगों को सुकून मिला। वहीं शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में गर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में सुबह से आसमान में बादल छाए रहने से शुक्रवार को मौसम सुहाना हो गया। कहीं-कहीं बूंदाबांदी से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन दोपहर में तीखी धूप होने से फिर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए। हालांकि, पिछले कुछ दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री की गिरावट आने से लोगों को थोड़ी सी राहत रही। शाम को ठंडी हवाओं से भी लोगों को सुकून मिला। वहीं शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को पिछले दो दिनों की अपेक्षा करीब दो डिग्री सेल्सियस कम होकर दिन का अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से परेशान लोगों की नींद शुक्रवार की सुबह खुली तो मौसम सुहाना देख उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: वंदना तिवारी को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक, गोरखपुर विश्वविद्यालय करेगा सम्मानित
विज्ञापन
हालांकि, छाए बादलों ने फिर उनको मायूस कर दिया। वह बिना बरसे ही चले गए। हालांकि इस बीच कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। दोपहर में तीखी धूप के चलते लोग फिर गर्मी से परेशान हो उठे। शाम होते ही एक बार फिर काले बादलों के डेरा जमाया तो ठंडी हवा का एहसास सुकून देता रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है।
बाजार में दिखी चहल-पहल
मौसम खुशनुमा होने पर शुक्रवार को बाजार में चहल-पहल देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों से गर्मी से बेहाल लोग परिवार के साथ बाजार में खरीदारी करने निकले। नौकायन, रेल म्यूजियम, व्ही पार्क, पंत पार्क एवं शहर में स्थित मॉल आदि में भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक देखने को मिली।
बाजार में दिखी चहल-पहल
मौसम खुशनुमा होने पर शुक्रवार को बाजार में चहल-पहल देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों से गर्मी से बेहाल लोग परिवार के साथ बाजार में खरीदारी करने निकले। नौकायन, रेल म्यूजियम, व्ही पार्क, पंत पार्क एवं शहर में स्थित मॉल आदि में भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक देखने को मिली।