फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur weather Minimum temperature 6.2 news update

गोरखपुर मौसम: न्यूनतम तापमान 6.2, दिन में भी बरकरार रहेगी ठंड

Fri, 21 Jan 2022 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Jan 2022 10:48 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि ऊपरी हिमालय में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। इस वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बनी हुई है। अभी एक सप्ताह तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Gorakhpur weather Minimum temperature 6.2 news update
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में बृहस्पतिवार को इस सीजन की सबसे ठंड सुबह रही। दिन में बादल छाए रहे। बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर बाद सूरज दिखा भी, लेकिन बेअसर रहा। यही हाल शुक्रवार को देखने को मिल रहा है। ओस के साथ गलन और आसमान में बादल बरकरार हैं।

विज्ञापन


लगातार पड़ रही ठंड अब लोगों को ज्यादा सताने लगी है। पिछले कई दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी कमोबेश ऐसे ही स्थिति रही। सुबह हालांकि कोहरा कम रहा, लेकिन बादल छाए रहने से सूरज चांद जैसा नजर आया। इस वजह से पूरे दिन ठंड महसूस होती रही। चौक-चौराहों के अलावा विभिन्न दुकानों पर लोग अलाव का सहारा लिए। जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं अधिकतम तापमान भी बमुश्किल चढ़कर 16 डिग्री पहुंच सका।

विज्ञापन

पछुआ हवा दिनभर महसूस कराती रही ठंड

बृहस्पतिवार सुबह करीब छह किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चली। उसके बाद हवा का रुख बदला और पछुआ हवा करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से चली। इस वजह से पूरे दिन ठंड महसूस होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

22 और 23 जनवरी को हो सकती है बूंदाबांदी

जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गोरखपुर में 22 और 23 जनवरी को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि ऊपरी हिमालय में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। इस वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बनी हुई है। अभी एक सप्ताह तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। 22 और 23 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed