फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Forecast Update Today 22 January 2024

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में सुबह गलन भरी ठंड के बाद खिली धूप से मिली राहत, पछुआ हवा ने किया परेशान

Mon, 22 Jan 2024 11:47 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Jan 2024 11:47 AM IST
सार

पिछले दस दिनों से पड़ रही ठंड से लोग परेशान थे। लोग घरों में दुबके नजर आ रहे थे। लेकिन पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ गई है लेकिन दिन में आसमान साफ हो जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर में हल्की धूप निकली थी लेकिन शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहने से ठंड सताती रही।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Forecast Update Today 22 January 2024
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गलन भरी ठंड और शीत दिवस से परेशान लोगों के लिए रविवार का दिन राहत देने वाला था। सुबह तेज पछुआ हवा चलने से ठंड परेशान करती रही लेकिन दोपहर में आसमान साफ होने से चटक धूप निकली। ठंड से परेशान लोगों ने धूप होने के बाद राहत महसूस किया। अवकाश का दिन होने के चलते लोग घर और पार्क में धूप सेंकते नजर आए। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को सुबह कोहरा व ठंड के बाद दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


पिछले दस दिनों से पड़ रही ठंड से लोग परेशान थे। लोग घरों में दुबके नजर आ रहे थे। लेकिन पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ गई है लेकिन दिन में आसमान साफ हो जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर में हल्की धूप निकली थी लेकिन शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहने से ठंड सताती रही। रविवार को सुबह से ही गलन भरी ठंड सता रही थी।
विज्ञापन


सुबह से तेज पछुआ हवा चलने से दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ होता रहा। परिणामस्वरूप दोपहर में चटक धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस किया। लोग अपने छत पर और पार्क में आनंद लेते रहे। मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 15.5 व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस बताया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और हल्की गिरावट का संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed