{"_id":"6031e3498ebc3ee8fe118491","slug":"gorakhpur-weather-forecast-news-summer-weather-coming-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज के तेवर हुए तल्ख, दिन में गर्म कपड़ों से परहेज करने लगे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज के तेवर हुए तल्ख, दिन में गर्म कपड़ों से परहेज करने लगे हैं लोग
Sun, 21 Feb 2021 10:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी के बाद से सूरज के तेवर तल्ख हो चले हैं। स्थिति यह है कि अब दिन का तापमान 28 डिग्री के पास पहुंचने लगा है। ऐसे में लोग अब दिन में गर्म कपड़े पहनने से परहेज करने लगे हैं। घर से लेकर बाजार और पार्कों में लोग दिन में बिना गर्म कपड़ों के दिख रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम का बदलाव अब ठंड के मौसम की विदाई का संकेत देने लगा है। जहां रात के वक्त रजाई और कंबल में गर्मी महसूस होने लगी है, वहीं दिन में ज्यादातर लोगों ने गर्म कपड़े पहनना छोड़ दिया है। फिलहाल मौसम का मिजाज अभी ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि अब न सिर्फ अधिकतम बल्कि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अगले सप्ताह दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन