{"_id":"653b747ec9b15b90cb0dfa5c","slug":"gorakhpur-weather-condition-western-disturbance-weakened-no-respite-from-heat-2023-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मौसम का हाल: पश्चिमी विक्षोभ पड़ा कमजोर, गर्मी से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मौसम का हाल: पश्चिमी विक्षोभ पड़ा कमजोर, गर्मी से राहत नहीं
Fri, 27 Oct 2023 01:57 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:57 PM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ शफीक सिद्दीकी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का ट्रैक कमजोर होने के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। 31 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
धर्मशाला ओवरब्रिज के पास आसमान में तैरते बादल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मौसम फिर शुष्क होने लगा है। पिछले दो दिन से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि से गर्मी महसूस होने लगी है। पांच दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम तक पहुंच गया था, वहीं बृहस्पतिवार को सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 31 अक्तूबर तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। यानी अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
पांच साल पहले वर्ष 2018 में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। जबकि सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस तक गया था। कोरोना काल में प्रदूषण का असर कम हुआ तो मौसम भी सामान्य हो गया। लेकिन, इसके बाद से अक्तूबर में गर्मी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। 21 अक्तूबर को रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अगली रात का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद से लगातार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होती रही।
विज्ञापन
Trending Videos
मौसम विशेषज्ञ शफीक सिद्दीकी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का ट्रैक कमजोर होने के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। 31 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।
दिन में गर्मी का अहसास
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से लोग गर्मी हो रही है। बृहस्पतिवार को दिन में तीखी धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान दिखे। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि से लोगों ने फिर रात में पंखे व कूलर का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।