{"_id":"6576b1af3429e59a5e021ad3","slug":"gorakhpur-weather-cold-may-increase-from-today-effect-of-western-disturbance-will-be-visible-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: आज से बढ़ सकती है ठंड, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: आज से बढ़ सकती है ठंड, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
Mon, 11 Dec 2023 12:22 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:22 PM IST
सार
11 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी के हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। जिसके चलते सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस और गिरावट के आसार है।
विज्ञापन
तिब्बत मार्केट में गर्म कपड़े खरीदते लोग ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठंड का सितम बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसके बाद ठंड और बढ़ जाएगी। रविवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिससे रात में काफी गलन महसूस हुई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से हवा में नमी से पूरे दिन ठंड का अहसास होता रहा।
विज्ञापन
रविवार को करीब 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इस वजह से ठंड का ज्यादा अहसास हुआ। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और 13 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा की वजह से गलन बनी रही। रविवार को अधिकतम तापमान 25.1 व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट से रात और सुबह तक लोग ठंड और गलन महसूस करते रहे। इसकी वजह से अधिकांश लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। ऊनी कपड़ों के बाजारों में भी चहल पहल बढ़ गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: महराजगंज में बड़ा हादसा टला: स्कूल की बोलेरो गड्ढे में गिरी, तीन छात्र घायल
मौसम विभाग के अनुसार, 11 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी के हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। जिसके चलते सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस और गिरावट के आसार है। दिन में आकाश साफ रहेगा लेकिन हवा में नमी के चलते ठंड का अहसास होता रहेगा।