{"_id":"6576aeea2ceff17d9504af76","slug":"school-bolero-fell-into-a-pit-three-students-injured-2023-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में बड़ा हादसा टला: स्कूल की बोलेरो गड्ढे में गिरी, तीन छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में बड़ा हादसा टला: स्कूल की बोलेरो गड्ढे में गिरी, तीन छात्र घायल
Mon, 11 Dec 2023 12:10 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:10 PM IST
सार
बोलेरो में सवार सभी छात्र पांच से दस साल के हैं। आंखों के सामने दुर्घटना होते देख सभी सहम गए थे। वाहन में 15 छात्र सवार रहे। चौकी प्रभारी मुजुरी अनिल कुमार राय का कहना है कि घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
महराजगंज में हादसा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में पनियरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बंगाली चौराहे के मोड़ पर छात्रों से भरी स्कूल बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी मोटरसाइकिल में टकराई गई। जिससे बोलेरो सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन
उसमें सवार करीब तीन छात्र घायल हो गए। जबकि अन्य बच्चे सहम गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। देर तक अफरा-तफरी मची रही। मौजूद ग्रामीणों ने सभी बच्चों को इलाज के लिए पास के एक निजी क्लीनिक पर ले जाया गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के राजपुर में स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बोलेरो सोमवार सुबह में महराजगंज जिले के थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव समेत आसपास गांवों के छात्रों को बोलेरो चालक वाहन में बिठाकर स्कूल लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
अभी लक्ष्मीपुर के बंगाली चौराहे के मोड़ पर पहुंचा था कि गाड़ी मोड़ते समय अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी मोटरसाइकिल में टकरा गई। तेज आवाज के साथ छात्रों से भरी बेलोरो सड़क के किनारे गड्ढे में गिरी। हादसे के बाद डरे सहमे छात्रों को पास के लोग पानी पिलाकर उन्हें सांत्वना देते रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बोलेरो में सवार सभी छात्र पांच से दस साल के हैं। आंखों के सामने दुर्घटना होते देख सभी सहम गए थे। वाहन में 15 छात्र सवार रहे। चौकी प्रभारी मुजुरी अनिल कुमार राय का कहना है कि घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बोलेरो में सवार सभी छात्र पांच से दस साल के हैं। आंखों के सामने दुर्घटना होते देख सभी सहम गए थे। वाहन में 15 छात्र सवार रहे। चौकी प्रभारी मुजुरी अनिल कुमार राय का कहना है कि घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया है।