फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur weather change after heavy heat its raining

गोरखपुर में झमाझम बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस, आज भी छाए रहेंगे बादल

Thu, 28 May 2020 01:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 May 2020 01:00 AM IST
सार

  • पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर बने कम दबाव की वजह से बदला मौसम का मिजाज, हुई बरसात
  • मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान में आई करीब पांच डिग्री की गिरावट

विज्ञापन
Gorakhpur weather change after heavy heat its raining
राहत की बरसात... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर बने कम दबाव की वजह से गोरखपुर में मौसम एकाएक बदल गया और झमाझम बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से भी कम हो गया। वहीं मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट आने और पूरे दिन पुरवा हवा चलने की वजह से लोगों ने काफी राहत महसूस की। बरसात ने लोगों को राहत पहुंचाई है। 

विज्ञापन


वहीं गुरुवार को भी दिन भर पुरवा हवा चलने की वजह से राहत रहेगी। बुधवार को पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया। इसकी वजह से यह टर्फ लाइन पूर्वी उत्तरप्रदेश, उत्तरी बिहार, पश्चिमी बंगाल, असम होते हुए नागालैंड तक बन गई।
विज्ञापन


इसके अलावा गोरखपुर के ऊपरी वायुमंडल में करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवा भी चल रही है। वहीं पूर्वी नेपाल में बारिश भी हुई है। इन सब वजहों से बुधवार को पूरे दिन पुरवा हवा चलती रही। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान मात्र 36.7 डिग्री ही रहा जो कि सामान्य से करीब दो डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी छाए रहेंगे बादल
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि गुरुवार को भी पूरे दिन पुरवा हवा चलेगी। गोरखपुर शहर के उत्तरी इलाके में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। लेकिन शु्क्रवार से लेकर रविवार तक लगातार तीन दिन गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को चार से पांच मिलीमीटर तो शनिवार को 13 से 14 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed