{"_id":"61e67063dbd3dc3ca626d935","slug":"gorakhpur-varanasi-four-lane-not-completed-on-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन: लक्ष्य था दिसंबर-21, अब मार्च-22 तक पूरा होना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन: लक्ष्य था दिसंबर-21, अब मार्च-22 तक पूरा होना भी मुश्किल
Tue, 18 Jan 2022 01:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:16 PM IST
सार
गोरखपुर-वाराणसी मार्ग का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 74 प्रतिशत काम करा लिया गया है। बारिश होने की वजह से काम प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
गोरखपुर-वाराणसी मार्ग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन को पूरा करने का लक्ष्य एनएचएआई ने 2021 दिसंबर का दिया था, लेकिन यह काम 2022 मार्च में भी पूरा हो जाए तो बड़ी बात होगी। वैसे, विभाग का दावा है कि हर हाल में मार्च तक निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग के जिम्मेदारों के मुताबिक, इस फोरलेन पर कौड़ीराम के आगे चवरिया, भलुआन, गगहा, मझगांवा, कहला, हाटा में अंडरपास बनाया जा रहा है। इनमें से तीन स्थानों पर एक तरफ से अंडरपास को चालू कर दिया है। बरसात की वजह से कई जगहों का काम प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
चवरिया, भलुआन के अंडरपास को फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह सेवई डवरपार अंडरपास को विभाग अगले महीने में पूरा करवाने का दावा कर रहा है। सबसे मुश्किल काम आमी क्षेत्र में पुलों का निर्माण कराया जाना है। वहां पर पांच पुलों का काम चल रहा है, मगर अब तक बना एक ही पुल है।
विज्ञापन
गोरखपुर-वाराणसी मार्ग का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 74 प्रतिशत काम करा लिया गया है। बारिश होने की वजह से काम प्रभावित हुआ है। मौसम सही हुआ तो मार्च तक काम को जरूर पूरा करा लेंगे। - सीएम द्विवेदी परियोजना प्रबंधक एनएचएआई