फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Urban Election Result 2022: Gorakhpur Vidhan Sabha election Vote Counting Live News In Hindi

Gorakhpur Election Result: योगी सरकार के पांच मंत्रियों की परीक्षा का आ गया परिणाम, जानें किसने पाई सफलता, कौन रह गया पीछे

Fri, 11 Mar 2022 07:26 AM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गोरखपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गोरखपुर Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 11 Mar 2022 07:26 AM IST
सार

आज योगी सरकार के पांच मंत्रियों की परीक्षा थी। सब अपनी पुरानी सीट से चुनाव मैदान में थे और सबके सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती थी। ज्यादातर मंत्री त्रिकोणीय या फिर चतुष्कोणीय मुकाबले में फंसे थे।

विज्ञापन
Gorakhpur Urban Election Result 2022: Gorakhpur Vidhan Sabha election Vote Counting Live News In Hindi
gorakhpur UP Election 2022 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार जीत का परिणाम सबके सामने आ गया है। आज योगी सरकार के पांच मंत्रियों की परीक्षा थी। सब अपनी पुरानी सीट से चुनाव मैदान में थे और सबके सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती थी। ज्यादातर मंत्री त्रिकोणीय या फिर चतुष्कोणीय मुकाबले में फंसे थे।

विज्ञापन


गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में विधानसभा की 41 सीटें हैं। यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद और श्रीराम चौहान भी चुनाव मैदान थे। सबकी निगाहें इन सीटों पर लगी थी।
विज्ञापन


पथरदेवा में थी लड़ाई कड़ी
देवरिया की पथरदेवा सीट से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही चुनाव मैदान में थे। सपा ने ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया था। बसपा ने परवेज आलम और कांग्रेस ने अंबर जहां को प्रत्याशी बनाया था। इस सीट पर 4:14 तक आए रुझानों के बाद भाजपा के सूर्य प्रताप शाही ने चुनाव मैदान में बढ़त बनाई है और बसपा के परवेज आलम पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रुद्रपुर में भाजपा आगे
देवरिया की रुद्रपुर सीट से राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद भाजपा प्रत्याशी हैं और अभी तक के  रुझाने में आगे चललरहे हैं। कांग्रेस ने अखिलेश सिंह और सपा ने रामभुआल निषाद को चुनाव मैदान में उतारा था, भाजपा प्रत्याशी इनसे 10 प्रतिशत वोटों में आगे चल रहे हैं। बसपा ने सुरेश तिवारी को चुनाव में उतारा था। सुरेश तिवारी बरहज से भाजपा विधायक हैं। इस बार टिकट नहीं मिला तो, बसपा का दामन थाम लिया है।
 
बांसी से स्वास्थ्य मंत्री प्रत्याशी आगे
स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह सिद्धार्थनगर की बांसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं और आगे चल रहे हैं। सपा के मोनू दुबे दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, बसपा ने राधेश्याम पांडेय और कांग्रेस ने किरन शुक्ला को प्रत्याशी बनाकर लड़ाई को दिलचस्प बना दिया था।
 
इटवा का मुकाबला रोचक
सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट से बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी भाजपा प्रत्याशी हैं। सपा ने माता प्रसाद पांडेय, बसपा ने हरिशंकर सिंह और कांग्रेस ने अरशद खुर्शीद को चुनाव मैदान में उतारा था। इस सीट पर सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अब तक के परिणाम में भाजरा 2 हजार वोटों से आगे चल रही है।

 
खजनी की लड़ाई त्रिकोणीय
गोरखपुर की खजनी (सुरक्षित) विधानसभा सीट से भाजपा से राज्यमंत्री श्रीराम चौहान बढ़त बनाए हुए हैं। वह संतकबीरनगर की धनघटा (सुरक्षित) सीट से विधायक हैं। इस बार सीट बदल गई है। लिहाजा, इस बार चुनौतियां भी थी। विपक्षी श्रीराम को बाहरी बताकर, चुनावी अभियान को धार दे रहे थे। इस सीट से बसपा ने विद्या सागर, सपा ने रुपावती और कांग्रेस ने रजनी को प्रत्याशी बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed