फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Urban Election Result 2022 Gorakhpur Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Gorakhpur Election Result: किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, कौन होगा निराश, फैसला आज

Thu, 10 Mar 2022 07:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Mar 2022 07:27 AM IST
सार

पहले पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस मतों की होगी गिनती, फिर आएगी ईवीएम की बारी, सुबह 11 बजे तक आने लगेगा रूझान, नतीजे तीन बजे तक।

विज्ञापन
Gorakhpur Urban Election Result 2022 Gorakhpur Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों से किस्मत आजमा रहे 109 उम्मीदवारों में से किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा और किनके हाथ मायूसी लगेगी, इसका फैसला बृहस्पतिवार को हो जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट और इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट्स (ईटीपीबीएस) मतों की गिनती होगी। इसके बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती शुरू होगी।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। जबकि, दोपहर बाद तीन बजे तक परिणाम आ जाने की उम्मीद है। मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद और सभी प्रेक्षकों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां जांची और जो कमियां थी, उन्हें दुरुस्त कराया।  
विज्ञापन


कुल 20 लाख 20 हजार 227 वोटों की गिनती होनी है।  विधानसभावार 14-14 टेबल लगाए गए हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए हर विधानसभा में चार-चार टेबल लगाए गए हैं। वहीं इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट्स की गिनती के लिए एक-एक टेबल बनाए गए हैं। मतगणना के लिए 750 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना पांच भवनों में होगी। डेलीगेसी के पास बैडमिंटन हाल में एक, कला संकाय में दो, वाणिज्य संकाय में एक, दीक्षा भवन के पास कन्वेंशन हाल में एक एवं दीक्षा भवन में चार विधानसभा क्षेत्रों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 पांच-पांच बूथों के वीवीपैट के मतों का ईवीएम से होगा मिलान

 मतगणना समाप्त होने पर हर विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच बूथों के वीवीपैट में पड़े मतों से ईवीएम के मतों का मिलान किया जाएगा। सुबह सबसे पहले प्रत्याशियों व उनके एजेंट, प्रेक्षक व रिटर्निंग ऑफिसर की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का सील खुलेगा। इसके बाद गिनती के लिए ईवीएम निकालकर बूथों पर भेजी जाएंगी। मतगणना समाप्त होने पर पांच-पांच बूथों के वीवीपैट के मतों का ईवीएम के मतों से मिलान कराया जाएगा ताकि पारदर्शिता को लेकर कोई सवाल न उठे।

यहां इस विधानसभा क्षेत्र के वोटों की होगी गिनती
विधि संकाय के पीछे बैडमिंटन हाल में 325 खजनी विधानसभा के मतों की गिनती होगी तो कला संकाय में 327 बांसगांव व 326 चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्रों के मत गिने जाएंगे। 322 गोरखपुर शहर विधानसभा के मतों की गिनती वाणिज्य संकाय भवन में होगी। दीक्षा भवन के बगल में कन्वेंशन हाल में 328 चिल्लूपार विधानसभा के वोट गिने जाएंगे। सर्वाधिक चार विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती दीक्षा भवन में होगी। यहां 320 कैंपियरगंज, 321 पिपराइच, 323 गोरखपुर ग्रामीण एवं 324 सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के मत गिने जाएंगे।   


किस विधानसभा में कितने वोटर, कितनों ने किया मतदान

विधानसभा       वोटर      वोट पड़े
कैम्पियरगंज      382633   222955
पिपराइच         406108   257580
शहर            463046   246447
ग्रामीण          414695   253204
सहजनवां        378269   223431
खजनी          378665   197717
चौरीचौरा        354138   205274
बांसगांव         380151   187259
चिल्लूपार        429058   226360
 

सबसे पहले चौरीचौरा , सबसे बाद में चिल्लूपार का नतीजा

चौरीचौरा का परिणाम सबसे पहले आएगा जबकि सबसे बाद में चिल्लूपार विधानसभा का।  चौरीचौरा में बूथों की संख्या सबसे कम 397 होने की वजह से वहां की गिनती पहले समाप्त होगी। इसी तरह चिल्लूपार में बूथों की संख्या सबसे अधिक 511 होने की वजह से वहां देर होगी।  

विधानसभा क्षेत्र- मतदान केंद्र- मतदेय स्थल(बूथ)
कैंपियरगंज     230              461
पिपराइच       227              450
शहर           89              471
ग्रामीण        154              460
सहजनवां      293              453
खजनी        291              458
चौरीचौरा      214              397
बांसगांव       267              485
चिल्लूपार      312              511
कुल           2077            4126
 

इन प्रत्याशियों के भविष्य का होगा फैसला

पिपराइच

भाजपा के महेंद्र पाल सिंह, सपा के अमरेंद्र निषाद, बसपा के दीपक अग्रवाल, कांग्रेस की सुमन, आम आदमी पार्टी के धीरेंद्र, निर्दल अरुण कुमार, आजाद अली, नरेंद्र नाथ मौर्य, सुभाष चंद्र गुप्ता, राष्ट्रवादी विकास पार्टी के विजय कुमार भारती, निर्दल, लोकप्रिय समाज पार्टी के अविनाश प्रताप, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के डा. आशीष कुमार सिंह, जन अधिकार पार्टी के नजीम, भारतीय अपना समाज पार्टी के अमोद कुमार।


कैंपियरगंज

भाजपा के फतेहबहादुर सिंह, बसपा के चंद्रप्रकाश निषाद, सपा की काजल निषाद, कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार निषाद, कंम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के अटल बिहारी सिंह, निर्दल धनुषधारी कुमार, भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी के विनोद सिंह फौजी, जन अधिकार पार्टी के जटाशंकर, निर्दल नवीमुहम्मद, आम आदमी पार्टी के कौशल कुमार सिंह, इंडियन नेशनल लीग की विंध्यवासिनी सिंह निषाद, भारतीय एकलव्य पार्टी के मुनीब निषाद, निर्दल रामपाल।

गोरखपुर शहर

भाजपा के योगी आदित्यनाथ, बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन, कांग्रेस की चेतना पांडेय, सपा की सुभावती, आम आदमी पार्टी के विजय कुमार श्रीवास्तव, अनारक्षित समाज पार्टी के अजय कुमार श्रीवास्तव, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर, जनता रक्षक पार्टी के जसकरन राज, भारतीय जन जागृति पार्टी के युवराज शर्मा, राइट टू रिकाल पार्टी के रामदवन मौर्य, निर्दल हामिद, सूरज कुमार यादव, संत धर्मवीर चोटीवाला।

गोरखपुर ग्रामीण

भाजपा के विपिन, सपा के विजय बहादुर यादव, बसपा के दारा सिंह निषाद, कांग्रेस के देवेंद्र, एआइएमआइएम के मो. इस्लाम, निर्दल बिन्दु, पीस पार्टी के हिफाजुर्रहमान व्जमल अंसारी, निर्दल घनश्याम निषाद, बहुजन मुक्ति पार्टी के डा. श्रीनरायण विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के गौतम, सर्वोदय भारत पार्टी के स्वामी डा. विनय, मौलिक अधिकार पार्टी के हरिसेवक, निर्दल घनश्याम निषाद, राष्ट्रवादी पार्टी आव्फ इंडिया के प्रमोद, आम आदमी पार्टी के वैभव शाही, भारतीय अपना समाज पार्टी की पूनम सिंह।

सहजनवां

भाजपा के प्रदीप, सपा के यशपाल सिंह रावत, बसपा के सुधीर सिंह, कांग्रेस के मनोज, आम आदमी पार्टी के विजय आनंद उपाध्याय, राकेश शुक्ला, श्री कृष्णा, विकासशील इंसान पार्टी के मनोज कुमार, भारतीय अपना समाज पार्टी के राकेश दुबे, बहुजन मुक्ति पार्टी के रमाकांत, लोक जनशक्ति पार्टी (रमाविलास) के प्रशांत राम त्रिपाठी, शिव सेना के प्रह्लाद सिंह, निर्दल सुरजीत सिंह।

खजनी सुरक्षित

भाजपा के श्रीराम, सपा की रूपावती, बसपा के विद्यासागर, कांग्रेस की रजनी, आम आदमी पार्टी के दीनबंधु, बहुजन मुक्ति पार्टी की अमिता, आदिम भारतीय दल के गौरी शंकर, जन अधिकार पार्टी के रमेश चंद्र, भारतीय तीसरा विकल्प पार्टी के राजकुमार, निर्दल ऋषिकपूर।

बांसगांव

सपा के संजय कुमार, भाजपा के विमलेश पासवान, बसपा के रामनयन आजाद, कांग्रेस की पूनम, राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया के मुरली, जन अधिकार पार्टी के रूदल, आम आदमी पार्टी के लालवचन, विकासशील इंसान पार्टी के विजय, निर्दल श्रवण।

चौरी चौरा

कांग्रेस के जितेंद्र, सपा के बृजेश चंद्र लाल, बसपा के वीरेंद्र, भाजपा के सरवन कुमार निषाद, आम आदमी पार्टी के अखिलेश, जन अधिकार पार्टी के रमेश प्रसाद, विकासशील इंसान पार्टी के रामनाथ, सत्य बहमत पार्टी के राहुल, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के सोनू राय, आम जनता पार्टी इंडिया के संजय कुमार शर्मा, निर्दल अजय कुमार सिंह, राकेश एवं राधिका।

चिल्लूपार

बसपा के राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह, भाजपा के राजेश त्रिपाठी, सपा के विनय शंकर तिवारी, कांग्रेस की सोनिया शुक्ला, भारतीय अपना समाज पार्टी के चिंतामणि पांडेय, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की पूनम गुप्ता, जन अधिकार पार्टी के रवींद्र, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी के सुभाष चंद्र दुबे गोरखपुरी, आम आदमी पार्टी के सूरज कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed