फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University will now have 13 faculties

UP News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब होंगे 13 संकाय, नई शिक्षा नीति के अनुसार बदला गया स्वरूप

Fri, 23 Sep 2022 01:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Sep 2022 01:42 PM IST
सार

नई शिक्षा नीति के अनुपालन को लेकर आए शासन के निर्देश पर अमल करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने संकायों के विस्तार में कुछ विभागों का संकाय बदल दिया है, वहीं, कुछ के लिए नए संकाय बनाए गए हैं। कला संकाय को अब फैकेल्टी ऑफ आर्ट, ह्यूमिनिटी व सोशल साइंस कहा जाएगा।

विज्ञापन
Gorakhpur University will now have 13 faculties
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए पाठयक्रमों के शुरू होने के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने संकाय (फैकेल्टी) व्यवस्था का दायरा बढ़ा दिया है। पहले विश्वविद्यालय में सात संकाय थे, अब संख्या बढ़ाकर 13 कर दी गई है। कुछ संकायों के नाम भी बदल दिए गए हैं। बदलाव के इस प्रस्ताव को विश्वविद्यालय के विद्या परिषद की स्वीकृति भी मिल चुकी है। विवि प्रशासन जल्द ही कार्य परिषद से भी स्वीकृत कराने की तैयारी में है।

विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के अनुपालन को लेकर आए शासन के निर्देश पर अमल करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने संकायों के विस्तार में कुछ विभागों का संकाय बदल दिया है, वहीं, कुछ के लिए नए संकाय बनाए गए हैं। कला संकाय को अब फैकेल्टी ऑफ आर्ट, ह्यूमिनिटी व सोशल साइंस कहा जाएगा। विधि संकाय का नाम बदलकर फैकेल्टी ऑफ लीगल स्टडीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


ललित कला, व्यवसाय प्रशासन बना नया संकाय
ललित कला और मंच कला को अलग संकाय बनाया गया है। वाणिज्य संकाय के दायरे में चलने वाले व्यवसाय प्रशासन विभाग को भी अब संकाय बना दिया गया है। सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स के लिए अब अलग संकाय होगा। इसे फैकेल्टी आफ वोकेशनल कोर्सेज नाम दिया गया है। कला संकाय के अंतर्गत आने वाले भाषा के सभी विभागों के लिए फैकेल्टी ऑफ लैंग्वेजेज नाम से अलग संकाय बनाया गया है। शिक्षा संकाय का नाम फैकेल्टी ऑफ टीचर एजुकेशन रखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रो. अजय सिंह को तीन संकायों की जिम्मेदारी

विश्वविद्यालय ने नवगठित संकायों के डीन के नाम की घोषणा भी कर दी है। प्रो. अजय सिंह को तीन संकायों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रो. नंदिता सिंह व प्रो. आनंद सेनगुप्ता को दो-दो संकायों का डीन बनाया गया है।

नव गठित संकाय और उनके डीन
  • फैकेल्टी ऑफ एग्रीकल्चर : प्रो. अजय सिंह।
  • फैकेल्टी ऑफ आर्ट, ह्यूमिनिटी एंड सोशल साइंस : प्रो. नंदिता सिंह।
  • फैकेल्टी ऑफ कामर्स : प्रो. आनंद सेनगुप्ता।
  • फैकेल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी : प्रो. अजय सिंह।
  • फैकेल्टी ऑफ फाइन आर्ट एंड परफार्मिंग आर्ट : प्रो. ऊषा सिंह।
  • फैकेल्टी ऑफ लैग्वेंजेज : प्रो. नंदिता सिंह।
  • फैकेल्टी ऑफ लीगल स्टडीज : प्रो. अहमद नसीम।
  • फैकेल्टी ऑफ मैनेजमेंट : प्रो. आनंदसेन गुप्ता।
  • फैकेल्टी ऑफ साइंस : प्रो. अजय सिंह।
  • फैकेल्टी ऑफ मेडिसिन : प्रो. गणेश कुमार।
  • फैकेल्टी आफ रूरल साइंस : प्रो. दिनेश यादव।
  • फैकेल्टी आफ टीचर एजुकेशन : प्रो. शोभा गौड़।
  • फैकेल्टी आफ वोकेशनल कोर्सेज : प्रो. राजर्षि कुमार गौर।

संकायों के पुनर्गठन के प्रस्ताव को विद्या परिषद से स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही इसे कुलपति की अनुमति से कार्य परिषद में रखा जाएगा। कार्य परिषद से स्वीकृत होने के बाद संकायों को लेकर नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। - विशेश्वर प्रसाद, कुलसचिव, गोरखपुर विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed