{"_id":"60728a379fc6fc3e7929cd02","slug":"gorakhpur-university-will-make-people-aware-of-rescue-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: गोरखपुर विश्वविद्यालय आज से करेगा जागरूक, कोविड टीकाकरण के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: गोरखपुर विश्वविद्यालय आज से करेगा जागरूक, कोविड टीकाकरण के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित
Sun, 11 Apr 2021 11:03 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:03 AM IST
सार
- डिजास्टर मैनेजमेंट सेल ने बैठक कर तैयार की रूपरेखा
- लोगों में एनएसएस, एनसीसी व रोवर्स-रेंजर्स की 10-10 टीमें जाएंगी
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय रविवार से चार दिवसीय अभियान की शुरुआत करेगा। इसमें कोरोना वायरस से बचाव और उसके प्रभावी टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसे लेकर कुलपति प्रो. राजेश सिंह के निर्देशन में डिजास्टर मैनेजमेंट सेल की बैठक रक्षा अध्ययन विभाग में हुई। अभियान को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
विज्ञापन
सेल के समन्वयक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने अभियान के बारे से विस्तार से जानकारी दी। बताया कि निर्णय लिया गया है कि रविवार से एनसीसी कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर्स एंड रेंजर्स की 10-10 टीमें विभिन्न क्षेत्रों में टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए लोगों से प्रत्यक्ष रूप से संवाद करेंगी। यह 14 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
देवरिया में 12 व 13 अप्रैल को प्रस्तावित अंतर विश्वविद्यालय रोवर एंड रेंजर्स समागम में आने वाले गोरखपुर, कुशीनगर तथा देवरिया के 100 से अधिक स्वयंसेवकों के बीच यह जागरूकता अभियान प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में एनसीसी प्रभारी प्रो. दिग्विजय नाथ मौर्य, रोवर्स एंड रेंजर्स समन्वयक प्रो. विनय सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. केशव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैनर लगाए जाएंगे
विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार, प्रशासनिक भवन, इलाहाबाद बैंक की विश्वविद्यालय शाखा और विश्वविद्यालय चिकित्सा केंद्र के बाहर टीकाकरण को प्रोत्साहन देने वाले संदेशों का बैनर लगाया जाएगा। बैनर की सॉफ्ट कॉपी अधिक से अधिक व्हाट्सएप समूहों में शेयर की जाएगी।
विवि के चिकित्सालय में टीकाकरण केंद्र की करेंगे मांग
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंडलीय तथा जनपद स्तरीय सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय की ओर से अपने चिकित्सालय में एक टीकाकरण केंद्र स्थापित करने की मांग की जाएगी।