{"_id":"613a2983248f756b17161ddb","slug":"gorakhpur-university-results-of-entrance-examination-will-come-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: आज आएंगे प्रवेश परीक्षा के नतीजे, बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए हुई थी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: आज आएंगे प्रवेश परीक्षा के नतीजे, बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए हुई थी परीक्षा
Fri, 10 Sep 2021 09:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:16 AM IST
सार
13 से होगी स्नातक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया की काउंसिलिंग, गोविवि में 26 हजार अभ्यर्थियों ने कराया था पंजीकरण।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए बीए, बीएससी मैथ, बीएससी बॉयो और बीकॉम की प्रवेश परीक्षाओं के नतीजे शुक्रवार को घोषित होंगे। इसे वेबसाइट www.ddugu.in पर देखा जा सकेगा। प्रवेश परीक्षा के लिए 26 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था जिसमें 21500 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
स्नातक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया की काउंसिलिंग 13 सितंबर से प्रस्तावित है। स्नातक स्तर की एक सीट पर प्रवेश के लिए तीन अभ्यर्थियों को मेरिट के मुताबिक बुलाया जाएगा। कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने सभी सफल अभ्यर्थियों के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को भी कम समय में परिणाम घोषित करने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
599 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित स्नातक और परास्नातक प्रवेश परीक्षा में 599 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए 800 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 201 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में बीकॉम बैकिंग एंड इंश्योरेंस की प्रवेश परीक्षा के लिए 761 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 567 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोपहर में एमए फिजिकल एजुकेशन के लिए 39 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 32 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
आज खत्म होगी स्नातक प्रवेश परीक्षा
विवि में 26 अगस्त से चल रही स्नातक के विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षा का समापन शुक्रवार को होगा। सुबह की पाली में बीजे, पीजी डिप्लोमा इन
न्यू मीडिया, पीजी डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन, पीजी डिप्लोमा इन फिल्म प्रोडक्शन का पेपर होगा। दोपहर की पाली में परास्नातक में एमएससी जुलोजी, एमएससी एक्वाकल्चर की परीक्षा होगी। 14 सितंबर को परास्नातक की प्रवेश परीक्षाओं का समापन होगा।