{"_id":"5f553e638ebc3e455620c3c2","slug":"gorakhpur-university-new-session-will-be-start-15-october-gorakhpur-city-news-gkp3645684172","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय का 15 अक्तूबर से शुरू होगा नया सत्र, जानिए कब तक हो जाएगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय का 15 अक्तूबर से शुरू होगा नया सत्र, जानिए कब तक हो जाएगी प्रवेश परीक्षा
Mon, 07 Sep 2020 09:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने रविवार को अलग-अलग कमेटियों के साथ तीन बैठकें की। इसमें प्रवेश परीक्षा, नए सत्र, प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने और मीडिया सेल की गतिविधियों पर चर्चा विमर्श कर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
कुलपति ने अपने आवास पर प्रवेश परीक्षा और सत्र प्रारंभ करने को लेकर हुई बैठक में सत्र 2020-21 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी तथा सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा की। तय हुआ कि व्यापक एकेडमिक और परीक्षा कैलेंडर बनाकर 11 सितंबर को आयोजित एकेडमिक कौंसिल की बैठक में इसे पास कराया जाएगा। स्नातक एवं स्नातकोत्तर की सभी प्रवेश परीक्षाएं 13 अक्तूबर तक करा ली जाएंगी। नया सत्र 15 अक्तूबर से प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में स्नातक प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रतिनिधि प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, परास्नातक समन्वयक प्रो. विजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, ईडीपी सेल प्रभारी प्रो. विनय कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. ओम प्रकाश शामिल थे।
विज्ञापन
विवि गेस्ट हाउस में प्रोफेशनल कोर्स चलाने पर चर्चा
कुलपति ने विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस के इंचार्ज प्रो. मानवेंद्र प्रताप सिंह एवं अन्य सहायक शिक्षकों से गेस्ट हाउस के माध्यम से होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग के प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने पर चर्चा की। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग एंड फूड साइंसेज कोर्स को प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में स्थापित करने पर विचार हुआ। कुलपति ने तीन दिन में एक कांसेप्ट नोट बनाने का निर्देश दिया।
प्रेस, पब्लिकेशन एवं पब्लिसिटी सेल स्थापित होगा
मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी तथा उनके सहयोगियों के साथ बैठक में कुलपति ने विश्वविद्यालय में एक प्रेस, पब्लिकेशन एवं पब्लिसिटी सेल स्थापित करने का निर्देश दिया। जिसकी देखरेख में एनआईआरएफ रैंकिंग, कोविड-19 का सर्वे, विश्वविद्यालय का पाक्षिक न्यूज पेपर एवं साल में तीन न्यूज लेटर निकाले जाने की सहमति बनी।
प्रेस, पब्लिकेशन एवं पब्लिसिटी सेल स्थापित होगा
मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी तथा उनके सहयोगियों के साथ बैठक में कुलपति ने विश्वविद्यालय में एक प्रेस, पब्लिकेशन एवं पब्लिसिटी सेल स्थापित करने का निर्देश दिया। जिसकी देखरेख में एनआईआरएफ रैंकिंग, कोविड-19 का सर्वे, विश्वविद्यालय का पाक्षिक न्यूज पेपर एवं साल में तीन न्यूज लेटर निकाले जाने की सहमति बनी।