फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University made 98th in the country and second in the state

देश में 98वें और प्रदेश में दूसरे नंबर का बना गोरखपुर विवि, देश के 150 शिक्षण संस्थानों का किया गया सर्वे

Sun, 31 May 2020 08:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University made 98th in the country and second in the state
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि देश के 100 बेहतरीन विवि में शामिल हुआ है। एजुकेशन वर्ल्ड पत्रिका की ओर से सर्वे में इसे शामिल किया गया है। प्रदेश का दूसरा राज्य स्तरीय विवि है, जिसने 100 बेहतरीन विवि में अपनी जगह बनाई है।

विज्ञापन


कर्नाटक के बंगलुरु से प्रकाशित होने वाली पत्रिका के मई अंक में देश के टॉप 150 शिक्षण संस्थानों की सूची जारी की गई है। इसमें गोरखपुर विवि भी शामिल है। विश्वविद्यालयों की कैटेगरी में गोरखपुर विवि ने अंतिम 100 में जगह बनाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 98वीं रैंक हासिल की है। इतना ही नहीं सूबे में विवि ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


पत्रिका ने प्रदेश स्तर पर भी शिक्षा संस्थानों की ग्रेडिंग की है। इस ग्रेडिंग में विवि ने टॉप टेन में जगह बनाते हुए ओवरऑल रैंकिंग में 9वां स्थान हासिल किया है। पहले नौ में से सात संस्थान चिकित्सा-शिक्षा और केंद्रीय विवि हैं। राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों की श्रेणी में इसे दूसरा स्थान मिला है। इससे बेहतर प्रदर्शन लखनऊ विवि का रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1300 अंकों पर हुआ फैसला

पत्रिका के सर्वेयर ने संपादकीय में बताया कि शिक्षा संस्थानों की ग्रेडिंग 1300 अंकों में मिले प्राप्तांकों के आधार पर की गई है। इसके लिए देश के चार हजार से अधिक शिक्षकों से इनपुट लिए गए हैं। इसके बाद मिले फीडबैक के आधार पर ग्रेडिंग की गई है। पत्रिका ने गोरखपुर विवि को 748 अंक दिए है। जबकि लखनऊ विवि को 849 अंक मिले हैं।

नैक मूल्यांकन में मिलेगा लाभ
कुलपति प्रो वीके सिंह ने बताया कि विवि के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। इससे साबित हो रह है कि विवि के शिक्षण स्तर में सुधार हुआ है। उसे मान्यता भी मिल रही है। नैक मूल्यांकन विवि में बीते 15 साल से नहीं हुआ था। अब नैक मूल्यांकन भी जल्द शुरू होगा। इसके बाद से ग्रेडिंग और बेहतर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed