फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Interview started for posting of 65 teachers

गोरखपुर विश्वविद्यालय: 65 शिक्षकों की तैनाती के लिए साक्षात्कार शुरू, रखे जाएंगे गेस्ट फैकल्टी

Sat, 22 Oct 2022 01:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Oct 2022 01:21 PM IST
सार

विश्वविद्यालय द्वारा 70 से अधिक रोजगारपरक कौशल निर्माण केंद्रित स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। 10 संकायों में चलने वाले 40 प्रोग्राम के लिए 150 शिक्षकों के पदों को सृजित किया गया है।

विज्ञापन
Gorakhpur University Interview started for posting of 65 teachers
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित रोजगार परक स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए 150 शिक्षकों की तैनाती होगी। इसमें 65 गेस्ट फैकेल्टी रखे जाएंगी, जिसके लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय द्वारा 70 से अधिक रोजगारपरक कौशल निर्माण केंद्रित स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। 10 संकायों में चलने वाले 40 प्रोग्राम के लिए 150 शिक्षकों के पदों को सृजित किया गया है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत के बाद करीब 45 शिक्षकों को नियुक्त किया गया था। पिछले तीन दिन तक चली प्रक्रिया के बाद 65 शिक्षकों को नियुक्त किया जा रहा है। इसके साथ ही 150 पदों में से 107 पर नियुक्ति की जा चुकी है। कृषि, इंजीनियरिंग, वाणिज्य संकाय, विज्ञान, प्रबंधन, विधि, कला आदि संकायों से संबंधित संबंधित शिक्षकों को नियुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों से प्राप्त संसाधनों से 150 शिक्षकों को नौकरियां दे रहा है। बाजार आधारित पाठ्यक्रम ही शिक्षा का भविष्य है। ऐसे पाठ्यक्रमों के द्वारा ही छात्र बाजार में उपलब्ध नौकरी के लिए अपने आपको तैयार कर पाएंगे। इसीलिए, विश्वविद्यालय इन पाठ्यक्रमों के सुचारु संचालन की व्यवस्था कर रहा है उच्चस्तरीय, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed