{"_id":"6353a10ec2a21b7a012ebbb4","slug":"gorakhpur-university-interview-started-for-posting-of-65-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: 65 शिक्षकों की तैनाती के लिए साक्षात्कार शुरू, रखे जाएंगे गेस्ट फैकल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: 65 शिक्षकों की तैनाती के लिए साक्षात्कार शुरू, रखे जाएंगे गेस्ट फैकल्टी
Sat, 22 Oct 2022 01:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:21 PM IST
सार
विश्वविद्यालय द्वारा 70 से अधिक रोजगारपरक कौशल निर्माण केंद्रित स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। 10 संकायों में चलने वाले 40 प्रोग्राम के लिए 150 शिक्षकों के पदों को सृजित किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित रोजगार परक स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए 150 शिक्षकों की तैनाती होगी। इसमें 65 गेस्ट फैकेल्टी रखे जाएंगी, जिसके लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय द्वारा 70 से अधिक रोजगारपरक कौशल निर्माण केंद्रित स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। 10 संकायों में चलने वाले 40 प्रोग्राम के लिए 150 शिक्षकों के पदों को सृजित किया गया है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत के बाद करीब 45 शिक्षकों को नियुक्त किया गया था। पिछले तीन दिन तक चली प्रक्रिया के बाद 65 शिक्षकों को नियुक्त किया जा रहा है। इसके साथ ही 150 पदों में से 107 पर नियुक्ति की जा चुकी है। कृषि, इंजीनियरिंग, वाणिज्य संकाय, विज्ञान, प्रबंधन, विधि, कला आदि संकायों से संबंधित संबंधित शिक्षकों को नियुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों से प्राप्त संसाधनों से 150 शिक्षकों को नौकरियां दे रहा है। बाजार आधारित पाठ्यक्रम ही शिक्षा का भविष्य है। ऐसे पाठ्यक्रमों के द्वारा ही छात्र बाजार में उपलब्ध नौकरी के लिए अपने आपको तैयार कर पाएंगे। इसीलिए, विश्वविद्यालय इन पाठ्यक्रमों के सुचारु संचालन की व्यवस्था कर रहा है उच्चस्तरीय, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं बनाई जा रही हैं।