फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University: Hostels will not be forcibly evacuated

गोरखपुर विश्वविद्यालय : जबरन खाली नहीं कराए जाएंगे छात्रावास

Fri, 27 Nov 2020 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University: Hostels will not be forcibly evacuated
गोरखपुर विश्वविद्यालय : जबरन खाली नहीं कराए जाएंगे छात्रावास
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों को जबरन खाली नहीं कराया जाएगा। एक पुरुष और एक महिला छात्रावास को रिजर्व रखा जाएगा, जहां परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को रखा जाएगा। खाली होने के बाद छात्रावासों का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा और एक दिसंबर से नए सिरे से आवंटन होगा। ऑनलाइन क्लास के चलते स्नातक के विद्यार्थियों को अभी छात्रावास में रहने को नहीं मिलेगा, शोध और परास्नातक के विद्यार्थियों को ही कमरे दिए जाएंगे।
कुलपति प्रो. राजेश सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सभी छात्रावासों के अभिरक्षकों एवं अधीक्षकों की हुई ऑनलाइन बैठक में ये निर्णय लिए गए। सभी वार्डन ने सहमति दी कि परीक्षा या अन्य अकादमिक आवश्यकताओं के दृष्टिकोण से जिन विद्यार्थियों को छात्रावास की आवश्यकता होगी उनके लिए एक पुरुष और एक महिला छात्रावास को चिह्नित कर आवंटित किया जाएगा। अन्य विद्यार्थियों से 28 नवंबर तक छात्रावास को खाली करने को कहा गया है ताकि समय से सैनिटाइजेशन कराया जा सके।
विज्ञापन

मेस का शुल्क वापस करेगा विश्वविद्यालय
जितने दिन मेस संचालित नहीं हुआ है, विद्यार्थियों को शुल्क वापस किया जाएगा। इस संदर्भ में किसी विद्यार्थी को अगर कोई शिकायत है तो वह संबंधित छात्रावास के वार्डन एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण के पास लिखित रूप से दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन होगा आवंटन
सैनिटाइजेशन के बाद छात्रावास का पुन: आवंटन एक दिसंबर से 10 दिसंबर तक ऑनलाइन किया जाएगा। स्नातक के विद्यार्थियों को आवंटन नहीं किया जाएगा। ऐसे में एनसी और विवेकानंद छात्रावास खाली रह सकते हैं क्योंकि एनसी में स्नातक और विवेकानंद छात्रावास को एलएलबी व एलएलएम के विद्यार्थियों को आवंटित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed