{"_id":"613c6fff8ebc3e866161d4a7","slug":"gorakhpur-university-entrance-exam-result-of-four-subjects-of-graduation-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक के चार विषयों का परिणाम घोषित, 13 से होगी कॉउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक के चार विषयों का परिणाम घोषित, 13 से होगी कॉउंसलिंग
Sat, 11 Sep 2021 02:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:29 PM IST
सार
बीएससी मैथ की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त, बीएससी बॉयों की 27, बीकॉम की 28 और बीए की 29 अगस्त को हुई है। स्नातक विषय की प्रवेश परीक्षाओं का समापन शुक्रवार को होगा। परास्नातक की प्रवेश परीक्षाएं 14 सितंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए स्नातक स्तर पर आयोजित बीए, बीएससी मैथ, बीएससी बॉयो और बीकॉम की प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर देख सकते हैं। कुलपति प्रो राजेश सिंह ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
26 हजार अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण
प्रवेश परीक्षा के लिए 26 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 31 केंद्र शासित और राज्यों से 21500 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
13 सितंबर से कॉउंसलिंग प्रस्तावित
स्नातक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया की काउंसिलिंग 13 सितंबर से प्रस्तावित है। स्नातक स्तर की एक सीट पर प्रवेश के लिए तीन अभ्यर्थियों को मेरिट के मुताबिक बुलाया जाएगा। स्नातक स्तर के बाकि बचे विषयों का परिणाम चरणबद्ध तरीके से शीघ्र घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
26 अगस्त से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया
बता दें कि बीएससी मैथ की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त, बीएससी बॉयों की 27, बीकॉम की 28 और बीए की 29 अगस्त को हुई है। स्नातक विषय की प्रवेश परीक्षाओं का समापन शुक्रवार को होगा। परास्नातक की प्रवेश परीक्षाएं 14 सितंबर तक चलेंगी। दो पालियों मे सुबह 9-11 बजे और दोपहर 2-4 बजे तक प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन