फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Engineering students will study advance course of IIT BHU

गोरखपुर विश्वविद्यालय: IIT BHU का एडवांस कोर्स पढ़ेंगे इंजीनियरिंग के छात्र, पाठ्यक्रम में शामिल होगा साइबर लॉ

Wed, 05 Jul 2023 05:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Jul 2023 05:36 PM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में एडवांस कोर्स के शिक्षक नहीं होने पर छात्रों के कुशल शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाएंगे। उनको प्रति लेक्चर के अनुसार विश्वविद्यालय की तरफ से भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
Gorakhpur University Engineering students will study advance course of IIT BHU
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र नए सत्र से आईआईटी बीएचयू के एडवांस कोर्स की पढ़ाई करेंगे। इसका लाभ इंजीनियरिंग विभाग के कंप्यूटर साइंस व आईटी के छात्रों को मिलेगा।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में कंप्यूटर साइंस व आईटी के छात्र अबतक एमएमएमयूटी व एकेटीयू के पाठ्यक्रम के माध्यम से पढ़ाई कर रहे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पाठ्यक्रम लंबे समय से रिवाइज नहीं हुआ है। जिसके परिणाम स्वरूप छात्रों को नई तकनीक की जानकारी के अभाव में रोजगार के अवसर में कमी आ रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पुलिस चौकी की छत पर गिरी बिजली, वायरलेस टॉवर व इलेक्ट्राॅनिक उपकरण नष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको दृष्टिगत रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए सत्र से आईआईटी बीएचयू का एडवांस कोर्स को एडाप्ट करने का निर्णय लिया है। नए सत्र से कंप्यूटर साइंस और आईटी के छात्र नए कोर्स से पढ़ाई कर सकेंगे। आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर एसके सिंह को विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना सलाहकार बनाया है।

नए पाठ्यक्रम में शामिल होगा साइबर लॉ

आईआईटी बीएचयू के एडवांस कोर्स में साइबर लॉ, साइबर सिक्योरिटी आदि की भी पढ़ाई कंप्यूटर साइंस व आईटी के छात्र कर सकेंगे। पढ़ाई करने के साथ प्रैक्टिकल पर भी जोर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बाढ़ का खतरा सिर पर: राप्ती-रोहिन के ठहराव पर न जाएं, अक्तूबर तक बरपाती है कहर

ऑनलाइन पढ़ाएंगे कुशल शिक्षक
गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में एडवांस कोर्स के शिक्षक नहीं होने पर छात्रों के कुशल शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाएंगे। उनको प्रति लेक्चर के अनुसार विश्वविद्यालय की तरफ से भुगतान किया जाएगा।

गोविवि कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि इंजीनियरिंग विभाग के कंप्यूटर साइंस व आईटी के छात्र आईआईटी बीएचयू के एडवांस कोर्स से पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए आईआईटी बीएचयू के एडवांस कोर्स को एडाप्ट किया जा रहा है। ऑनलाइन कुशल शिक्षकों के माध्यम से छात्रों को एडवांस कोर्स को पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed