फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Computer in e library only in name

गोरखपुर विश्वविद्यालय: ई-लाइब्रेरी में कंप्यूटर सिर्फ नाम के, विद्यार्थियों के किस काम के

Wed, 21 Jun 2023 01:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Jun 2023 01:39 PM IST
सार

गोविवि सेंट्रल लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन बिभाष कुमार मिश्रा ने कहा कि ई-लाइब्रेरी और साइबर कैफे में कंप्यूटर के साथ सीपीयू नहीं लगे होने की जानकारी मिली है। कार्यदायी संस्था से संम्पर्क स्थापित कर जल्द से जल्द सीपीयू को मंगवा कर इसे चालू कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
Gorakhpur University Computer in e library only in name
गोविवि में ई लाइब्रेरी कक्ष के बाहर लगा ताला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में स्थापित ई-लाइब्रेरी और साइबर कैफे में लगे कंप्यूटर धूल फांक रहे हैं। यहां कंप्यूटर के मॉनीटर तो हैं लेकिन सीपीयू नहीं हैं। ऐसे में ई-लाइब्रेरी व साइबर कैफे में लगा कंप्यूटर छात्रों के किस काम के हैं। उधर, गोविवि के जिम्मेदार सीपीयू नहीं लगाने के लिए कार्यदायी संस्था को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन


गोविवि की सेंट्रल लाइब्रेरी में शोध छात्रों की सुविधा के लिए प्रथम तल पर स्थित हाल में ई-लाइब्रेरी एवं साइबर कैफे के लिए स्थान चिह्नत किया गया। 23 अक्टूबर 2019 को तत्कालीन कुलपति वीके सिंह ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह के द्वारा शिलान्यास कराया।
विज्ञापन


वर्तमान कुलपति ने वर्ष 2022 में कंप्यूटर लगवाने का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था अपट्रान ने दोनों स्थानों पर 25-25 कंप्यूटर का मॉनीटर भेज दिया। लेकिन साथ में सीपीयू नहीं भेजने से कंप्यूटर चालू नहीं हुए। तभी से शोधार्थी एवं आम छात्र ई-लाइब्रेरी व साइबर कैफे में कंप्यूटर खुलने की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में 20 लोगों की गर्मी से मौत की आशंका, उल्टी-दस्त के 403 मरीज भर्ती

ई-लाइब्रेरी खुलने से यह मिलेगा लाभ

गोविवि ने अपने विद्यार्थियों को दुनिया भर की ख्यातिलब्ध पुस्तकें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंट्रल लाइब्रेरी को नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी आफ इंडिया से जोड़ दिया है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ई-लाइब्रेरी के माध्यम से दुनिया भर के लेखकों और प्रकाशकों की चार करोड़ से अधिक पुस्तकें आनलाइन पढ़ सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले और शोधार्थियों को इस सुविधा का विशेष लाभ मिलेगा।

गोविवि सेंट्रल लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन बिभाष कुमार मिश्रा ने कहा कि ई-लाइब्रेरी और साइबर कैफे में कंप्यूटर के साथ सीपीयू नहीं लगे होने की जानकारी मिली है। कार्यदायी संस्था से संम्पर्क स्थापित कर जल्द से जल्द सीपीयू को मंगवा कर इसे चालू कराया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed