Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University athletes win three medals in judo; seven qualify

Gorakhpur News: जूडो में गोरखपुर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक, सात ने किया क्वालीफाई

Fri, 06 Nov 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 06 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University athletes win three medals in judo; seven qualify
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही सात खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।

रिक्की ने 100 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, स्नेहा मिश्रा ने 78 किलोग्राम से अधिक में रजत और विवेक यादव ने 81 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। इनके अलावा अभय पटेल (73 किग्रा), अंबर विश्वकर्मा (60 किग्रा), संजना गुप्ता (57 किग्रा) और शिखा मिश्रा (63 किग्रा) ने भी अखिल भारतीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। सभी खिलाड़ी गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने खिलाड़ियों और एथलेटिक एसोसिएशन को बधाई दी। एथलेटिक एसोसिएशन के निदेशक प्रो. आमोद कुमार राय ने कहा कि कुलपति की प्रेरणा से विद्यार्थियों को खेलों में लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed