फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University ABVP workers closed main gate for an hour

गोरखपुर विश्वविद्यालय: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एक घंटे तक किया मुख्यद्वार बंद, आवागमन रहा प्रभावित

Sat, 12 Aug 2023 11:00 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Aug 2023 11:00 AM IST
सार

गोविवि में बृहस्पतिवार को शोध पात्रता परीक्षा में एक रोल नंबर पांच-पांच अभ्यर्थियों को जारी हो गया था। आरोप है कि एक दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होने से 866 अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित हो गए। एबीवीपी के दो कार्यकर्ताओं को परीक्षा देने से रोक लगा दिया गया।

विज्ञापन
Gorakhpur University ABVP workers closed main gate for an hour
एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को हुई शोध पात्रता परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शुक्रवार को मुख्य द्वार पर ज्ञापन देने पहुंचे। सुबह 11 से 3:30 बजे तक शोध पात्रता परीक्षा के समन्वयक के नहीं पहुंचे पर उनका गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन


 उन्हाेंने मुख्यद्वार को बंद कर आवागमन को रोक दिया। करीब एक घंटे तक शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं परेशान रहीं। इसकी जानकारी होने पर नायब तहसीलदार विकास कुमार पहुंचे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: राप्ती-सरयू उफनाईं, नेपाल के पानी ने रोके बड़हलगंज-कछरांचल के कई रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन

गोविवि में बृहस्पतिवार को शोध पात्रता परीक्षा में एक रोल नंबर पांच-पांच अभ्यर्थियों को जारी हो गया था। आरोप है कि एक दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होने से 866 अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित हो गए। एबीवीपी के दो कार्यकर्ताओं को परीक्षा देने से रोक लगा दिया गया। एबीवीपी कार्यकर्ता शोध पात्रता परीक्षा रद्द कर पुन: कराने की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय मुख्यद्वार पर ज्ञापन देने पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: सामान्य वर्ग की सीटें भरने के करीब, आरक्षण में खामियों से विद्यार्थी परेशान

आरोप है कि सूचना देने के बाद भी शोध पात्रता परीक्षा के समन्वयक डॉ. दिनेश यादव ज्ञापन लेने नहीं आए। अपराह्न 3:30 बजे तक किसी के ज्ञापन नहीं नहीं लेने पर कार्यकर्ताओं ने विवि का मुख्यद्वार बंद कर आवागमन रोक दिया। इसकी सूचना पर कैंट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में नायब तहसीलदार विकास कुमार के पहुंचकर ज्ञापन लिया। करीब 4:30 बजे मुख्य द्वार खुलने पर आवागमन सामान्य हो सका।

एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि और निष्कासन के विरोध में एबीवीपी ने मुख्य द्वार पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed