{"_id":"61e658230c8db567e474c4cd","slug":"gorakhpur-university-11-colleges-objected-to-not-making-center-in-semester-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: सेमेस्टर परीक्षा में केंद्र न बनाने पर 11 महाविद्यालयों ने दी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: सेमेस्टर परीक्षा में केंद्र न बनाने पर 11 महाविद्यालयों ने दी आपत्ति
Tue, 18 Jan 2022 11:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:33 AM IST
सार
महामंत्री डॉ. राय ने पत्र में लिखा है कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित करते समय वार्षिक परीक्षा 2021 में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की सूची को ही शामिल किया गया है। विभिन्न महाविद्यालयों में इस सत्र में छात्रों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 22 जनवरी से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षा में केंद्र नहीं बनाए जाने पर 11 महाविद्यालयों ने आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं, स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक महासभा के महामंत्री डॉ. सुधीर राय ने कुलपति प्रो. राजेश सिंह को पत्र लिखकर 11 महाविद्यालयों को सेमेस्टर परीक्षा में केंद्र बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
महामंत्री डॉ. राय ने पत्र में लिखा है कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित करते समय वार्षिक परीक्षा 2021 में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की सूची को ही शामिल किया गया है। विभिन्न महाविद्यालयों में इस सत्र में छात्रों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
शासनादेश के मुताबिक छात्राओं के लिए स्वकेंद्र प्रणाली लागू रहेगी। लेकिन विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं का केंद्र पांच किमी परिधि के बाहर के महाविद्यालयों में बनाया गया है। 11 महाविद्यालयों ने अपनी आपत्ति परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में प्रस्तुत की है। आपत्ति पर विचार करते हुए परीक्षा केंद्रों एवं केंद्राध्यक्षों की सूची को संशोधित किया जाए।
विज्ञापन
इन महाविद्यालयों ने दी है आपत्ति
- राम अधार सिंह महाविद्यालय, रजवल, भेउसा, खजनी, गोरखपुर।
- चन्द्रिका प्रसाद शुक्ला महाविद्यालय, जौरहर, गोरखपुर।
- श्रीमती ज्ञान कुमारी सिंह महाविद्यालय, बथुओं, पुरवां, गोरखपुर।
- बाबू विश्राम सिंह महाविद्यालय, रोहारी, सिकरीगंज, गोरखपुर।
- बहादुर यादव मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भटनी, देवरिया।
- जयशंकर कलावती देवी महिला महाविद्यालय, सल्लहपुर, भटनी, देवरिया।
- सीता देवी महिला महाविद्यालय, भटनी, देवरिया।
- इन्द्रासन शिक्षा संस्थान महाविद्यालय, डेमुसा घाटी, देवरिया।
- लाल जी राय डिग्री कालेज, खोरीबारी रामपुर, देवरिया।
- सारोवदी देवी सत्यनारायण महिला महाविद्यालय, पिपराचन्द्रभान, देवरिया।
- प्रेमी देवी समाज कल्याण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पडरौना, कुशीनगर।
कोरोना के बीच परीक्षा शिक्षकों-विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ : गुआक्टा
गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. केडी तिवारी और मंत्री डॉक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सेमेस्टर परीक्षा को शिक्षकों और विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ बताया है। पदाधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अगर परीक्षा के दौरान किसी भी शिक्षक के साथ अनहोनी होती है तो गुआक्टा न सिर्फ आंदोलन करेगा, बल्कि कुलपति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराएगा।उन्होंने कहा कि एक तरफ कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने आगामी 23 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद करने का निर्देश दिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय और राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, फैजाबाद सहित अनेक विश्वविद्यालयों ने अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। वहीं, गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति परीक्षा कराने की हठधर्मिता पर अड़े हैं।