{"_id":"5f8c91728ebc3e5be028c4ca","slug":"gorakhpur-univercity-gorakhpur-city-news-gkp369962169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए में 2912 अभ्यर्थियों ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए में 2912 अभ्यर्थियों ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में रविवार को बीए के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। 23 केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में 9121 अभ्यर्थी शामिल हुए। पंजीकृत 12033 में से 2912 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह विश्वविद्यालय की बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक थी जिसकी निगरानी विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर किया।
स्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. राजवंत राव ने बताया कि बीए में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए कुल 23 केंद्र बनाए गए थे। रविवार को ही बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा भी आयोजित हुई। इसके लिए कुल 2872 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 1381 ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 1491 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सोमवार को दूसरी पाली में तीन परीक्षा केंद्रों पर बीए-एलएलबी में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों को मास्क लगाकर आना होगा। सैनिटाइजर भी साथ लाना होगा।
आज परास्नातक में चार विषयों की प्रवेश परीक्षा
परास्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. विजय कुमार ने बताया कि सोमवार को पहली पाली में चार विषयों के परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित होगी। इनमें एमएससी (रसायनशास्त्र), एमए (मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास) एलएलएम विषय शामिल हैं।