{"_id":"62174e785d4c9e54115c7545","slug":"gorakhpur-to-kathmandu-bus-service-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर से काठमांडू की बस सेवा जल्द, विधानसभा चुनाव के बाद कर सकेंगे यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर से काठमांडू की बस सेवा जल्द, विधानसभा चुनाव के बाद कर सकेंगे यात्रा
Thu, 24 Feb 2022 02:53 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:53 PM IST
सार
नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने फरवरी के अंत में बस संचालन शुरू कराने का आश्वासन दिया है। विधानसभा चुनाव के बाद परिवहन निगम गोरखपुर से काठमांडू के लिए बस सेवा शुरू करेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द ही पर्यटक, गोरखपुर से काठमांडू (नेपाल) की यात्रा बस से कर सकेंगे। पहले नेपाल की ओर से बस का संचालन शुरू होगा। परिवहन निगम की ओर से विधानसभा चुनाव के बाद गोरखपुर से भी नेपाल के लिए बस का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बस संचालन के लिए नेपाल ट्रांसपोर्ट को नेपाल सरकार की ओर से अनुमति मिल चुकी है। बस संचालन के लिए परमिट मिलने के बाद फरवरी माह के शुरुआत में नेपाल ट्रांसपोर्ट का एक प्रतिनिधिमंडल रेलवे बस स्टेशन पहुंचा और बस स्टेशन का निरीक्षण कर बस को खड़ा करने को लेकर निगम के अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वह नेपाल की ओर से फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में बस का संचालन शुरू करा देंगे। वहीं, परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के बाद गोरखपुर से काठमांडू के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सहायक प्रबंधक गोरखपुर डिपो एके मिश्रा ने बताया कि नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे बस स्टेशन के निरीक्षण के बाद फरवरी माह के अंत में बस के संचालन कराने की बात कही है। गोरखपुर से नेपाल के लिए चुनाव के बाद बस का संचालन कराया जाएगा।