फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Threat to throw acid on girl if she does not

Gorakhpur News: शादी नहीं करने पर युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी

Tue, 09 Jul 2024 06:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: Threat to throw acid on girl if she does not
पादरी बाजार (गोरखपुर)।
विज्ञापन

गोरखनाथ इलाके का एक मनचला शाहपुर की एक युवती को आते-जाते रास्ते में रोककर छेड़खानी करता है। मनचले ने युवती को धमकी दी है कि अगर उसने उसके साथ शादी नहीं की तो उस पर तेजाब फेंक देगा। मनचले की धमकी के बाद युवती और उसके परिजन सहमे हुए हैं। युवती ने थाने में मनचले के खिलाफ शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने रविवार रात गोरखनाथ इलाके के जमुनहिया निवासी अरशद अंसारी के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता 2023) की धारा 76,78,15(2) 333 व 351(3) में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके की युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह जेल रोड पर प्राइवेट काम करती हैं। प्रतिदिन आते-जाते समय रास्ते में अरशद अंसारी उसे देख कर अश्लील इशारे कर छेड़खानी करता है। मोबाइल नंबर मांगता। किसी तरह उसने उसका नंबर हासिल कर लिया। उसके बाद बार-बार फोन कर उनसे शादी करने का दबाव बनाता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शनिवार शाम घर में घुस गया और उसको पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। युवती के शोर मचाने पर उसकी मां पहुंची तो धक्का देकर फरार हो गया। परिजनों का कहना है अरशद घर के आस-पास भी हमेशा मंडराता रहता है। युवती की तहरीर के बाद पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed