{"_id":"6af9673f8c73feaca8030a02","slug":"gorakhpur-theft-cash-and-gold-jewellery-worth-rs-75-lakh-stolen-from-house-during-chhath-festival-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोरखपुर में घर से 15 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी, छठ पर्व मनाने गांव गया था पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोरखपुर में घर से 15 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी, छठ पर्व मनाने गांव गया था पूरा परिवार
Sun, 15 Nov 2026 01:35 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:35 PM IST
सार
पंद्रह लाख नगदी समेत साठ लाख रूपये के सोने के जेवरात चोरों ने चोरी कर लिए। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पांडेय कालोनी में यह घटना हुई।
विज्ञापन
घर में फैला पड़ा सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर से 15 लाख रुपये नकद और 400 ग्राम सोने के जेवरात उड़ा लिए। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 55 से 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह घटना शनिवार की रात जंगल अयोध्या प्रसाद के निकट पांडेय कालोनी स्थित शकुंतला निवास में हुई। चोरों ने अलमारी और तिजोरी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। बेलघाट थाना क्षेत्र के डकई निवासी सूरज पांडेय और विपुल पांडेय इस मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे राधेश्याम पांडेय के पुत्र हैं।
घटना के समय सूरज पांडेय अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाने गांव गए हुए थे। शनिवार शाम करीब 6 बजे वे गांव के लिए निकले थे। रविवार सुबह करीब 7 बजे सूरज पांडेय को मोबाइल पर घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रामगढ़ताल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। डॉग स्क्वाड ने भी घटनास्थल पर खोजबीन की।

Trending Videos