{"_id":"668c8d9abefb7063a1028517","slug":"gorakhpur-the-victim-himself-caught-two-disguised-as-sadhus-who-cheated-him-of-rs-5000-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-614679-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 5000 रुपये ठगने वाले दो साधु वेषधारियों को पीड़ित ने खुद पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 5000 रुपये ठगने वाले दो साधु वेषधारियों को पीड़ित ने खुद पकड़ा
विज्ञापन
गोरखपुर। रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 5000 रुपये लेकर भागने के दो साधु वेष धारी आरोपियों को पीड़ित ने ही सोमवार को मोहद्दीपुर से दबोच लिया। दोनों आरोपी पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से वे जेल भेज दिए गए।
कैंपियरगंज, रमवापुर के हेमंत कुमार सिंह दरगहिया में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। एम्स थाना पुलिस को रविवार दोपहर तहरीर देकर बताया कि सिलाई मशीन ठीक कराने के लिए कूड़ाघाट के सोनारी गली में आए थे। इसी दौरान साधु के वेष में दो व्यक्ति मिले, जिन्होंने पांच रुपये मांगे। जेब से 10 रुपये निकालकर उन्होंने दे दिया। इसके बाद दोनों ने विश्वास में लेकर रुद्राक्ष की माला व फूल को पर्स में डालकर उसमें रखे 5000 रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।
कुछ देर बाद जब उसे ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह हेमंत ने दोनों आरोपियों को मोहद्दीपुर में एसबीआई के पास से पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची एम्स थाना पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने आई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान फरीदकोट (पंजाब) सतर के जोगीआई वाली बस्ती में रहने वाले विशाल नाथ व इसी थानाक्षेत्र के घरेठा में रहने वाले संदोक नाथ के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि दरगहिया मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर दोनों रहते हैं। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो आधार कार्ड व चोरी के 1400 रुपये बरामद हुए। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।