{"_id":"6570d8d13de6c033370d0f39","slug":"gorakhpur-team-became-runner-up-in-divisional-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1053-391600-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंडलीय स्पर्धा में गोरखपुर की टीम बनी उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंडलीय स्पर्धा में गोरखपुर की टीम बनी उपविजेता
Thu, 07 Dec 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
धनेवा स्थित छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में हुआ मंडलीय स्पर्धा का समापन
देवरिया ओवरआल चैंपियन, महराजगंज को तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। धनेवा स्थित छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में बुधवार को मंडलीय खेलकूद स्पर्धा का समापन हो गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 355 अंक प्राप्त करने वाली देवरिया की टीम ने ओवरआल चैंपियन का खिताब जीता। 336 अंक प्राप्त कर गोरखपुर ने दूसरा, 302 अंक प्राप्त कर महराजगंज ने तीसरा व 297 अंक प्राप्त कर कुशीनगर जिले की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छे हो सकते हैं। उन्हें नियमित रूप से प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी स्पर्धा ग्रामीण खिलाड़ियों के विकास में सहायक है।
इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। संचालन अरविंद जायसवाल व पंकज मौर्या ने किया। इस दौरान एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डीआईओएस अमरनाथ राय, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, प्रभाकर मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
व्यक्तिगत स्पर्धा में ये खिलाड़ी बने चैंपियन
प्राथमिक बालक वर्ग में देवरिया के शिवसागर व बालिका वर्ग में कुशीनगर की अस्मिता तथा जूनियर बालक वर्ग में महराजगंज के उपेंद्र व बालिका वर्ग में कुशीनगर की प्रेमशीला व गोरखपुर की अंकिता प्रजापति को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित करते हुए पुरस्कृत किया गया।