फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur students trapped in Ukraine will reach Romania today

यूक्रेन पर हमला: आज रोमानिया पहुंचेंगे यूक्रेन में फंसे गोरखपुर के विद्यार्थी, वापसी जल्द

Sat, 26 Feb 2022 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Feb 2022 10:11 AM IST
सार

भारत सरकार ने विशेष विमान की व्यवस्था की तो घरवालों के चेहरे खिल उठे। दूतावास ने 50-50 विद्यार्थ्यों का समूह बनाकर पंजीकरण किया, आज इनकी वापसी हो सकती है।

 

विज्ञापन
Gorakhpur students trapped in Ukraine will reach Romania today
अभिषेक सिंह, सोनबरसा बाजार निवासी संदीप सिंह और मनुशरण भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूक्रेन में फंसे गोरखपुर और आसपास के जिलों के 50 से ज्यादा विद्यार्थी शनिवार की सुबह तक रोमानिया पहुंच जाएंगे। जहां से उन्हें विशेष विमान से भारत लाया जाएगा। दूतावास ने 50-50 विद्यार्थियों का समूह बनाकर पंजीकरण कराया है। वतन वापसी की उम्मीद बढ़ते ही विद्यार्थियों के घरवालों के चेहरे खिल उठे हैं।

विज्ञापन


शहर की बिछिया कॉलोनी में रहने वाले अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बेटे मनुशरण से शाम को बातचीत हुई है। मनुशरण ने बताया कि लगातार दूतावास के संपर्क में बने हुए हैं। विद्यार्थियों की सूची तैयार हुई है, पहली सूची में मेरा नाम है। मेरे दोस्त संदीप सिंह का नाम दूसरी सूची में है। हमें तैयार रहने के लिए कहा गया है। यूक्रेन से रोमानिया तक बस से जाएंगे। सुबह तक हम लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अतुल ने बताया कि जबसे यह सुना है कि भारत सरकार ने रोमानिया से विद्यार्थियों को भारत लाने की व्यवस्था की है, खुशी का ठिकाना नहीं है। हालांकि, जब तक बेटे सकुशल आ न जाएं, चिंता बनी हुई है। डर की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। पूरी तरह से कर्फ्यू का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दो घंटे बंकर में छिपे थे सभी विद्यार्थी

बिछिया (यूक्रेन से व्हाट्सएप पर बातचीत) मनुशरण श्रीवास्तव ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर में जब बम के तेज धमाके सुनने को मिले तो सायरन बजने लगा। सभी विद्यार्थी सोसायटी में बने बंकर में छिप गए। दो घंटे तक हम लोग बंकर में ही रहे। उसके बाद निकलकर अपने रूम में आ गए। वाकई, वह खौफनाक मंजर कभी भूल नहीं पाएंगे। इंदौर के प्रत्यूष और आंध्र प्रदेश के एक दोस्त के साथ रोमानिया के लिए बस से निकलूंगा। 26 फरवरी को फ्लाइट से आना था, फ्लाइट कैंसिल हो गई। टिकट भी रद्द करा दिया।
 

दहशत में बीती रात

गोरखपुर के रजही के रहने वाले राम अवतार मौर्य की 23 वर्षीय बेटी शिवांगी भी यूक्रेन में फंसी हुई हैं। उसके साथ चचेरा भाई परशुराम भी है। शिवांगी, यूक्रेन के जेप्रोजिया स्टेट के नेशनल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की विद्यार्थी हैं। शिवांगी ने घरवालों को वीडियो कॉल करके बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। रात दहशत में बीत रही है। डर लग रहा है कि कहीं बम हमारे हॉस्टल के पास न गिर जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed