{"_id":"668c8dbc95a5c447450f98c8","slug":"gorakhpur-stf-caught-cow-smuggler-with-a-reward-of-rs-50-thousand-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-614753-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 50 हजार के इनामी गो तस्कर को एसटीएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 50 हजार के इनामी गो तस्कर को एसटीएफ ने दबोचा
Tue, 09 Jul 2024 06:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। एसटीएफ ने 50 हजार रुपये के इनामी गो तस्कर आजमगढ़ निवासी नदीम को सोमवार को हरपुर बुदहट इलाके के खोदवा नाले के पास से गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया। हरपुर बुदहट थाने से दो केस में पिछले एक साल से नदीम वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने इनाम घोषित किया था।
एसटीएफ को सूचना मिली कि आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के देवापार निवासी गो तस्कर नदीम हरपुर बुदहट इलाके में घूम रहा है। टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में नदीम ने बताया कि वह आजमगढ़ में ईंट भट्ठा पर काम करता था। वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात गोवंश की तस्करी करने वाले आमिर व साजिद उर्फ मिठ्ठू से हुई।
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले आमिर और साजिद के साथ मिलकर वह गोवंश की तस्करी का धंधा करने लगा। गोवंशीय पशुओं की चोरी कर यूपी और अन्य प्रदेश में सप्लाई करने लगा था। आमिर व साजिद को एसटीएफ ने आजमगढ़ में 27 जनवरी 2024 को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था, जबकि नदीम फरार चल रहा था। नदीम पर गोरखपुर समेत अन्य जिलों में 15 केस दर्ज हैं।