{"_id":"6645449b05342f3ec10b2da4","slug":"gorakhpur-smuggler-sold-50-pistols-to-lawrence-bishnoi-gang-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-559598-2024-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर के असलहा तस्कर ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बेची 50 पिस्टल, किसके सामने कबूला ये अपराध:जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर के असलहा तस्कर ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बेची 50 पिस्टल, किसके सामने कबूला ये अपराध:जानें
Thu, 16 May 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 04:56 AM IST
सार
मनीष ने हरियाणा पुलिस को बताया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के चाचा के संपर्क में था। उनके कहने पर पिस्टल पहुंचाता था। मनीष से मिली जानकारी के बाद हरियाणा पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने उससे पिस्टल खरीदी थी। इससे पहले असलहा सप्लाई करने में गोरखपुर सिंघड़िया निवासी शशांक पांडेय जो पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला है, उसका नाम भी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ चुका है।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस के सामने मनीष यादव ने बयान में असहला तस्करी की बात स्वीकार की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग को असलहा तस्करी करने वाला चिलुआताल के बरगदवां निवासी मनीष कुमार यादव को एसटीएफ ने नौ मई को गिरफ्तार किया। गोरखपुर एसटीएफ की मदद से गिरफ्तारी के बाद अंबाला की एसटीएफ मनीष को अपने साथ ले गई। हरियाणा में पूछताछ के दौरान मनीष ने बताया कि वह अब तक लॉरेंस बिश्नोई गैंग को 50 पिस्टल बेच चुका है।
विज्ञापन
मनीष ने हरियाणा पुलिस को बताया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के चाचा के संपर्क में था। उनके कहने पर पिस्टल पहुंचाता था। मनीष से मिली जानकारी के बाद हरियाणा पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने उससे पिस्टल खरीदी थी।
विज्ञापन
इससे पहले असलहा सप्लाई करने में गोरखपुर सिंघड़िया निवासी शशांक पांडेय जो पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला है, उसका नाम भी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ चुका है। शशांक ने ही मनीष का संपर्क उस गैंग से कराया था।
विज्ञापन
मनीष इंदौर से खरीदता है पिस्टल
मनीष ने पुलिस को यह भी बताया कि पहले वह मुंगेर से पिस्टल खरीदता था। वर्तमान में इंदौर से खरीद कर रहा था। अभी तक पुलिस को बिहार से ही अवैध असलहे की तस्करी की जानकारी थी। मनीष ने बताया कि 25 से 30 हजार में पिस्टल खरीदने के बाद उसे 75 हजार से एक लाख रुपये तक में बेचता है।
घर के मोह में पकड़ा गया मनीष
पुलिस और एसटीएफ कई महीनों से मनीष यादव को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाकर बैठी थी, लेकिन वह जगह-जगह बदल कर रहा था, इसलिए पुलिस उसके पास नहीं पहुंचा पा रही थी। मनीष ने फरारी के दौरान अधिक समय बिहार के अलग-अलग जिलों में बिताया।
इस बीच घर के मोह में वह बरगदवां स्थित अपने घर पहुंचा। जहां गोरखपुर और अंबाला की एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। अभिनेता सलमान के घर हुई फायरिंग में जो पिस्टल इस्तेमाल की गई है, उसमें भी मनीष का ही नाम आ रहा है।
सलमान के घर 14 अप्रैल को हुई थी फायरिंग
सलमान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह पांच बजे फायरिंग की गई थी। दो आरोपी बाइक पर सवार होकर आए और पांच राउंड फायर किए। दोनों शूटर बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन पिस्टल जिससे वह फायरिंग किए थे, बरामद नहीं हो पाई।