{"_id":"5fd071818ebc3e3b6074c0f5","slug":"gorakhpur-sikanderabad-special-will-run-with-changed-days-and-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन अपडेट: बदले हुए दिन व समय से चलेगी गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन अपडेट: बदले हुए दिन व समय से चलेगी गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल
Wed, 09 Dec 2020 12:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर रेल प्रशासन ने पहले से चल रही कुछ और स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है। समय संशोधन के बाद 02589 गोरखपुर-सिकंदराबाद सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 14 अप्रैल से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से रवाना होगी।
विज्ञापन
जबकि 05065 गोरखपुर-पनवेल स्पेशल की आवृत्ति बढ़ाई गई है। यह ट्रेन 10 अप्रैल से हर रविवार, सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को (सप्ताह में पांच दिन) गोरखपुर से 05.30 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुुताबिक संशोधित समय-सारणी के अनुसार 02589 गोरखपुर-सिकंदराबाद सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से 06.35 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 13.40 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। 02590 गोरखपुर-सिकंदराबाद सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी सिकंदराबाद से रात 9.35 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 6.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन