{"_id":"6098dbdf8ebc3e7c1a0b68a6","slug":"gorakhpur-sadar-tehsil-administration-released-numbers-of-97-grocery-stores-and-two-online-portals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अब घर बैठे मंगा सकेंगे अपनी जरूरत के सामान व दवाइयां, यहां मिलाएं फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अब घर बैठे मंगा सकेंगे अपनी जरूरत के सामान व दवाइयां, यहां मिलाएं फोन
Mon, 10 May 2021 12:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 May 2021 12:47 PM IST
सार
सदर तहसील प्रशासन ने दो ऑनलाइन पोर्टल के साथ ही 97 किराना दुकानों के नंबर जारी किए। एसडीएम सदर के ट्वीटर हैंडल व सदर तहसील के फेसबुक पेज पर उपलब्ध है दुकानों की सूची।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर तहसील प्रशासन ने दो ऑनलाइन पोर्टल के साथ ही 97 किराना दुकानों के नंबर जारी किए। एसडीएम सदर के ट्वीटर हैंडल व सदर तहसील के फेसबुक पेज पर उपलब्ध है दुकानों की सूची।
गोरखपुर में पिछले लॉकडाउन की तरह इस बार भी कोई व्यक्ति घर बैठे अपनी जरूरत का किराना का सामान व दवाइयां घर बैठे सिर्फ एक फोन कॉल पर मंगा सकेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर कुलदीप मीना की पहल पर सदर तहसील प्रशासन ने शहर के सभी प्रमुख किराना दुकानों और दवा की दुकानों से बात कर उनकी सूची तैयार की है। साथ ही उनका फोन नंबर भी जुटाया है। एसडीएम सदर के ट्वीटर हैंडल और सदर तहसील प्रशासन के फेसबुक पेज पर ये सूची उपलब्ध है।
वहीं, दो ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल भी शुरू किए गए हैं। इनके माध्यम से भी कोई व्यक्ति, किराना का सामान, सब्जी और दवा आदि मंगा सकता है। फोन या व्हाट्सएप के जरिए सामान की सूची नोट कराने के एक से डेढ़ घंटे के भीतर सामान आप तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल की पहल पिछले साल लॉकडाउन में शुरू हुई ऑनलाइन होम डिलीवरी सर्विस सफल हुई थी। उस समय 12 से 15 पोर्टल शुरू हुए थे। गौरव सिंह सोगरवाल के इस पहल की सराहना प्रदेश सरकार से लेकर पीएमओ तक ने की थी। माना जा रहा है कि दो बार से बढ़ रहे लॉकडाउन में भी यह सेवा फिर से लोगों को काफी राहत पहुंचाएगी।

ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल के लिए यहां मिलाएं फोन
सदर तहसीलदार डॉ संजीव दीक्षित ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की पहल पर तकरीबन सभी मोहल्लों के किराना दुकानों के नाम व उनके मालिक के मोबाइल नंबर की सूची तैयार की गई है। साथ ही दवा दुकानों की भी सूची तैयार की गई है। साथ ही दो ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू हुए है। इन दोनों ही माध्यमों से कोई भी घर बैठे अपनी जरूरत का सामान मंगा सकेगा। धीरे-धीरे इस सेवा का और विस्तार होगा। लोग अपने घरों पर रहे और खुद के साथ ही अपनों को भी सुरक्षित रखें।
www.mixxkart.com मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 9919999338