फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur's GDA employee misbehaved with councilor, meeting

Gorakhpur News: जीडीए कर्मचारी पर पार्षद से दुर्व्यवहार का आरोप- निलंबित किए जाने की मांग की

Sun, 11 Aug 2024 02:55 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 02:55 PM IST
सार

नगर निगम के मेयर कार्यालय में शनिवार को पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा की अध्यक्षता में पार्षदों की औचक बुलाई गई। बैठक में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के कर्मचारी महेंद्र सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को सौंपे गए मांग पत्र में प्राधिकरण के भू-अर्जन अनुभाग के कर्मचारी महेंद्र सिंह को तत्काल निलंबित करने की मांग की गई।
 

विज्ञापन
Gorakhpur's GDA employee misbehaved with councilor, meeting
जीडीए( सांकेतिक) - फोटो : एक्स

विस्तार

नगर निगम के मेयर कार्यालय में शनिवार को पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा की अध्यक्षता में पार्षदों की औचक बुलाई गई। बैठक में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के कर्मचारी महेंद्र सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को सौंपे गए मांग पत्र में प्राधिकरण के भू-अर्जन अनुभाग के कर्मचारी महेंद्र सिंह को तत्काल निलंबित करने की मांग की गई।
विज्ञापन


वार्ड नंबर सात महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो के पार्षद उपेंद्र सिंह नन्हें ने बताया कि आठ अगस्त को दो बजे एनओसी लेने के लिए भू अर्जन अनुभाग गोरखपुर विकास प्राधिकरण गया था। कर्मचारी महेंद्र सिंह से एनओसी के संबंध में वार्ता की तो बिना पूरी बात सुने वे आक्रोशित हो गए। मुझे कार्यालय से बाहर निकल जाने के लिए कहा। मैने उन्हें अपना परिचय दिया तो कहा कि तुम जैसे पार्षद बहुत देखा हूं।
विज्ञापन


उन्होंने दुर्व्यवहार भी किया। इस दौरान उन्हें यह भी बताने की कोशिश की कि निगम में पार्षद पवन त्रिपाठी आपके जीडीए बोर्ड के मानद सदस्य है, चाहे तो उनसे भी बात कर लें, लेकिन एक नहीं सुनी। मांग की कि पूरे मामले की विभागीय जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। फिलहाल इस पूरे प्रकरण में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन से वार्ता करने का आश्वासन पार्षदों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पार्षद पवन त्रिपाठी, देवेंद्र गौड़ उर्फ पिंटू, रणंजय सिंह जुगनू, आनंद साहनी, श्रवण पटेल, चंद्र प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बबलू गुप्ता उर्फ छठी लाल, राजेश कुमार, रामनाथ निषाद, रामगति, मोहन सिंह, अजय ओझा समेत कई पार्षद उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed