{"_id":"5fef73ea8ebc3e3c4d57ad64","slug":"gorakhpur-s-daughter-raises-honor-anumeha-gets-mrs-india-australia-title-gorakhpur-city-news-gkp379199156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर की बेटी ने बढ़ाया मान, अनुमेहा को ‘मिसेज इंडिया’ आस्ट्रेलिया का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर की बेटी ने बढ़ाया मान, अनुमेहा को ‘मिसेज इंडिया’ आस्ट्रेलिया का खिताब
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर की अनुमेहा तोमर ने ‘मिसेज इंडिया’आस्ट्रेलिया 2020 का खिताब जीत लिया है। अनुमेहा ने दसवीं की पढ़ाई एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी और बारहवीं की लिटिल फ्लावर स्कूल से पूरी की थी। स्नातक की पढ़ाई दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से की है। खिताब जीतने पर अनुमेहा ने खुशी जताई और कहा कि परिवार के सदस्य अब भी गोरखपुर में रहते हैं।
‘राज सूरी मिसेज इंडिया आस्ट्रेलिया 2020’ का फाइनल मुकाबला 31 दिसंबर की देररात सिडनी में हुआ। इसमें तमाम प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था लेकिन अनुमेहा निर्णायक मंडल के सदस्यों का भरोसा जीतने में कामयाब रहीं। भव्य समारोह में अनुमेहा को क्राउन पहनाने का एलान किया गया। यह सुनकर अनुमेहा खुशी से उछल पड़ीं। भारत की 29 वर्षीय अनुमेहा ने एकाउंट एंड कॉमर्स में एमबीए किया है। भारत में छह सालों तक रियल इस्टेट सेक्टर में काम किया है। अब आस्ट्रेलिया की फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। पति चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।
इस उपलब्धि से गदगद अनुमेहा ने कहा कि ‘मिसेज इंडिया’ आस्ट्रेलिया का आयोजन 2001 से हो रहा है। इस बार बाजी गोरखपुर की बेटी ने मारी है। छह जून 1991 में गोरखपुर में ही जन्म हुआ है। पिता आर्थोपेडिक सर्जन थे। मां शिक्षिका हैं। बुआ गोरखपुर विश्वविद्यालय में पढ़ाती हैं। खिताब जीतने के बाद परिवार व गोरखपुर को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
नवंबर 2019 मेें आस्ट्रेलिया आई थी। मॉडलिंग का शौक था। लिहाजा स्पर्धा की तैयारी में लग गईं। पति का अच्छा सहयोग मिला और नतीजा सामने है। अनुमेहा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। यू-ट्यूब एकाउंट और इंस्टाग्राम पेज के जरिए बेबाक राय रखती हैं। वह शादीशुदा महिला व अविवाहित युवतियों की आत्मनिर्भरता की हिमायती हैं।